कांग्रेस ने धूमधाम व ऐतिहासिक गरिमा के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, सुभाष व जवाहर चौक पर हुआ ध्वजारोहण और संकल्प सभा।

 कांग्रेस ने धूमधाम व ऐतिहासिक गरिमा के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, सुभाष व जवाहर चौक पर हुआ ध्वजारोहण और संकल्प सभा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का हुआ वाचन, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हेतु "वोटर अधिकार यात्रा" का आह्वान।

कटनी,ग्रामीण खबर MP:

स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व जिला मुख्यालय कटनी में कांग्रेसजनों द्वारा पूरे उत्साह और ऐतिहासिक गरिमा के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हृदय स्थल सुभाष चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर तिरंगे को नमन किया। तत्पश्चात जवाहर चौक की ऐतिहासिक धरोहर पर भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि देश में "वोट चोरी" जैसी गंभीर समस्या के खिलाफ कांग्रेस लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर लड़ रही है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ "एक व्यक्ति एक वोट" के सिद्धांत की सुरक्षा के लिए आगामी 17 अगस्त से बिहार में "वोटर अधिकार यात्रा" प्रारंभ होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची बनवाकर ही रहेगी तथा जनाधिकारों की रक्षा करना ही पार्टी का सर्वोच्च कर्तव्य है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष गुमान सिंह ने कहा कि आज देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसके खिलाफ सभी को सजग और एकजुट होना होगा। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुश्री रजनी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं, जिसे लेकर कांग्रेस हमेशा आवाज उठाती रहेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई अब सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा कि हम सभी राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने निर्वाचन आयोग पर सरकार के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया और मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं, जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष पंकज गौतम ने सेवादल के साथियों सहित तिरंगे को सलामी दी और कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अजय कछवाहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ अहमद, गोविंद सचदेवा, वरादमल चांदवानी, अब्दुल कादिर मुन्ना भाई, पूर्व पार्षद राजाराम यादव, मुन्ना कुशवाहा, श्याम पाहुजा, अजय गोटिया, माया चौधरी, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, कल्लू विश्वकर्मा, लता खरे, अजय जैसवानी, अशोक बहलानी, डॉ. सनत तिवारी, पूर्व पार्षद संदीप यादव गुड्डू, अमित गर्ग, सुखबीर सिंह गरचा, रवि मंगलानी, राधिका प्रसाद खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम न केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव था, बल्कि यह लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का भी सशक्त संकल्प बनकर उभरा। कांग्रेसजनों ने भारत माता को नमन करते हुए यह दृढ़ निश्चय व्यक्त किया कि देश की लोकतांत्रिक परंपरा और संविधान की गरिमा को हर हाल में अक्षुण्ण रखा जाएगा।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |

संपर्क:9977110734 |

Post a Comment

Previous Post Next Post