भारतीय जनता पार्टी मुड़वारा मंडल के मंत्री बने जय कुमार उर्फ अज्जू सोनी, नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उमंग।

 भारतीय जनता पार्टी मुड़वारा मंडल के मंत्री बने जय कुमार उर्फ अज्जू सोनी, नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उमंग।

भाजपा जिला कटनी की नई कार्यकारिणी में जय कुमार उर्फ अज्जू सोनी को मिला महत्वपूर्ण दायित्व, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं।

कटनी,ग्रामीण खबर mp:

भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी द्वारा सभी मंडलों की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस क्रम में मुड़वारा मंडल, कटनी में जय कुमार उर्फ अज्जू सोनी को मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, कटनी जिला प्रभारी संजय साहू, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल की सहमति तथा मुड़वारा मंडल प्रभारी विजय गुप्ता की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष अशोक दत्त संजू गर्ग द्वारा की गई है।

जय कुमार उर्फ अज्जू सोनी की नियुक्ति से मुड़वारा मंडल सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है। श्री सोनी को बधाई देने के लिए लगातार शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विधायक संदीप जायसवाल, मंडल प्रभारी विजय गुप्ता, सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

श्री सोनी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़ाव, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकारों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मुड़वारा मंडल संगठित रूप से आगे बढ़ेगा और संगठनात्मक कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी।

भाजपा का मूल मंत्र 'पार्टी विद डिफरेंस' को साकार करने में श्री सोनी की भूमिका अहम साबित हो सकती है। स्थानीय मुद्दों पर जनसंपर्क, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को प्राथमिकता देने वाले श्री सोनी के कार्यशैली की सराहना पूर्व में भी की जाती रही है। उनकी नियुक्ति से जहां संगठन को नई ऊर्जा मिली है, वहीं युवा कार्यकर्ताओं में भी जोश का संचार हुआ है।

आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति पार्टी की रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसमें अनुभव, निष्ठा और जनसमर्थन को प्रमुखता दी गई है। जय कुमार उर्फ अज्जू सोनी को मंत्री बनाए जाने पर पूरे मंडल और जिले में हर्ष का माहौल है और कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति का संचार हुआ है।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी,ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post