नगर निगम के सात नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।

 नगर निगम के सात नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह,अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा ने दिलाई शपथ,नगर निगम परिषद में अब निभाएंगे अपनी निर्धारित जिम्मेदारियां।

कटनी। नगरपालिक निगम कटनी में शासन द्वारा मनोनीत किए गए सात नवनियुक्त एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) ने गुरुवार को आयोजित गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम परिषद में इन मनोनीत सदस्यों की औपचारिक भागीदारी प्रारंभ हो गई।

मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 17(ख)(1) के प्रावधानों के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में शासन द्वारा मनोनीत अभिषेक शर्मा, अम्बरीष वर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, नरेश अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, शोभा कुरील एवं वेंकटेश मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इन सदस्यों का मनोनयन नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 21 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से किया गया था।

शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम एवं जिले के अनेक जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, पार्षदों, समाजसेवियों तथा नवनियुक्त एल्डरमैन के परिजनों की मौजूदगी रही। समारोह में विधायक मुड़वारा संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम रतन पायल, पीताम्बर टोपनानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, उमेंद्र अहिरवार, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, बीना संजू चौधरी, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, संजीव जीवन चौधरी, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, सोनू बहरे, रेखा संजय तिवारी सहित अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे। पूर्व पार्षद राजू माखीजा, कमलेश चौधरी, रचना गुप्ता, सुरेश सोनी, सुनील उपाध्याय, आशीष गुप्ता, मनीष दुबे, अंकिता तिवारी, महेश शुक्ला, मोनू तीतबिरसी सहित अनेक लोगों ने भी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण के उपरांत नवनियुक्त एल्डरमैन ने नगर निगम परिषद में अपनी निर्धारित भूमिका एवं दायित्वों के निर्वहन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। नगर निगम परिषद में मनोनीत सदस्यों की भागीदारी से नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं, जनहित से जुड़े विषयों तथा परिषद की कार्यवाही में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन नगर निगम के लिए विशेष है। निगम परिवार में नए सदस्यों का आगमन हुआ है और सभी के सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों से कटनी शहर को विकास की दिशा में और बेहतर तरीके से आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों से नगर के विकास और नागरिकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपेक्षा भी व्यक्त की। समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने भी नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन नगर निगम के राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के समापन के साथ ही नगर निगम परिषद में शासन द्वारा मनोनीत सातों एल्डरमैन की औपचारिक भूमिका प्रारंभ हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post