चौकी सिलौंडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई,गंभीर मारपीट के आरोपी को भेजा जेल।
शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश,न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सिलौंडी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी के मार्गदर्शन में चौकी सिलौंडी पुलिस ने गंभीर मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 18 सितंबर 2026 को प्रार्थी द्वारा चौकी सिलौंडी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ग्राम सिलौंडी निवासी लाहोरे गडारी ने उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
मामले में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी लाहोरे गडारी निवासी सिलौंडी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता का संदेश गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना आगे भी जारी रखी जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।


