अंकुर गर्ग को राष्ट्रपति पुरस्कार,अंतरिक्ष विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान का मिला सर्वोच्च सम्मान।

 अंकुर गर्ग को राष्ट्रपति पुरस्कार,अंतरिक्ष विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान का मिला सर्वोच्च सम्मान।

ग्राम बिछिया के होनहार वैज्ञानिक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया सम्मानित,जिले में हर्ष और गर्व का माहौल।

उमरिया पान,ग्रामीण खबर MP।

ढीमरखेड़ा जनपद के अंतर्गत ग्राम बिछिया के मूल निवासी स्वर्गीय विनोद गर्ग के सुपुत्र अंकुर गर्ग ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, नवाचारी एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

अंकुर गर्ग वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में पदस्थ हैं और वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से देश की अंतरिक्ष क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों ने न केवल वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की वैज्ञानिक साख को मजबूत किया है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करना उनके समर्पण, परिश्रम और वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से ग्राम बिछिया में हर्ष और उल्लास का वातावरण व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने इसे अपने गांव के लिए गर्व का क्षण बताया। गांव में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई और लोग अंकुर गर्ग की सफलता को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मान रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव की बात है, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण अंचल से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने भी हर्ष व्यक्त किया। भाजपा के पूर्व जिलामंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश ब्योहार, धनंजय दुबे, राकेश चौरसिया,प्रदीप तातु चौरसिया,डॉ. यतीन्द्र गौतम,जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे सरपंच संजय दाहिया उपसरपंच विराट पाण्डेय सचिव अंकित पांडे ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बी आर गर्ग सुरेश गर्ग सत्यनारायण पांडे राजकुमार पाण्डेय  मोहन पांडे अनिरुद्ध पाण्डेय प्रमोद गर्ग हीरालाल रजक रामप्रसाद पटेल,पत्रकार राजेंद्र चौरसिया,सतीश चौरसिया, सुशील मिश्रा, राकेश यादव, नीरज तिवारी, सोमनाथ पटेल, ग्रामीण खबर MP से संपादक अज्जू सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अंकुर गर्ग के परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अंकुर गर्ग ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी स्थान या संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान दें। सामाजिक संगठनों ने भी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ेगी।

अंकुर गर्ग की इस सफलता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से कोई भी व्यक्ति सर्वोच्च शिखर तक पहुंच सकता है। उनका राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि ग्राम बिछिया, ढीमरखेड़ा जनपद और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी। संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post