करौंदी के विकास व पर्यटन क्षेत्र घोषित करने को लेकर पत्रकार महापंचायत सम्पन्न।
भारत के भौगोलिक केंद्र के समग्र विकास हेतु श्रमजीवी पत्रकार संघ की ऐतिहासिक और निर्णायक पहल।
करौंदी,ग्रामीण खबर MP।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में भारत के भौगोलिक केंद्र करौंदी के समग्र विकास एवं इसे पर्यटन क्षेत्र घोषित कराने के उद्देश्य से आयोजित पत्रकार महापंचायत रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस महापंचायत में देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर करौंदी के विकास को लेकर गंभीर, तथ्यपरक एवं दूरदर्शी विचार-विमर्श किया।
महापंचायत का मुख्य उद्देश्य भारत के भौगोलिक केंद्र होने के बावजूद अब तक विकास की मुख्यधारा से वंचित रहे करौंदी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से राष्ट्रीय स्तर पर उठाना तथा इसे पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए ठोस पहल करना रहा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि करौंदी केवल एक गांव नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाला स्थल है, जिसे अपेक्षित पहचान और विकास मिलना चाहिए।
महापंचायत के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए केवल सरकार की ओर देखने की मानसिकता से आगे बढ़ना होगा। समाज, बुद्धिजीवी वर्ग और जनप्रतिनिधियों को मिलकर सकारात्मक और रचनात्मक पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि करौंदी क्षेत्र में कृषि आधारित विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं और विपणन व्यवस्था से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार सुमन पुरोहित ने कहा कि करौंदी के विकास के लिए भावनाओं के बजाय एक ठोस, व्यवहारिक और दीर्घकालीन कार्ययोजना की आवश्यकता है। यदि योजनाबद्ध ढंग से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं रोजगार के क्षेत्र में कार्य किया जाए तो करौंदी आने वाले वर्षों में एक आदर्श विकास मॉडल बन सकता है।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष एवं दैनिक स्वतंत्र मध्य के संपादक राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों की यह सामूहिक आवाज अब स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे भोपाल और दिल्ली तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक कर्तव्य भी है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि करौंदी के विकास से पूरे जिले को नई पहचान मिलेगी। सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने करौंदी को पर्यटन क्षेत्र घोषित कराने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि करौंदी का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और वे इससे जुड़े मुद्दों को शासन स्तर पर मजबूती से रखेंगे।
शिक्षाविद डॉ. ज्योति राजपूत ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक होती है। शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं को संरक्षित रखते हुए विकास की दिशा तय की जानी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।
महापंचायत में भाजपा के पूर्व जिलामंत्री विजय दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, जिलामंत्री प्रशांत राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और करौंदी के विकास के लिए सुझाव रखे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, अनुविभागीय अधिकारी निधि सिंह गोहल, नायब तहसीलदार उमरिया पान, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश ब्योहार, कालूराम चौरसिया, महर्षि संस्थान के प्रभारी अरविन्द सिंह, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र राजपूत, मनोज खरे, कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डॉ. उषा पांडेय, राजेंद्र कौर लम्बा, तीनों मंडल अध्यक्ष, आशीष चौरसिया, मनीष बागरी, नरेन्द्र त्रिपाठी, सरपंच अटल ब्योहार, अनिल बागरी, राकेश दाहिया, अनीता सुशील कोरी, संतोष दुबे, पारस पटेल, संदीप सोनी, कमलेश चौरसिया, ज्ञानचंद चौरसिया, अज्जू चौरसिया, बहोरीबंद से नवीन पप्पू उपाध्याय, नारायण पटेल, श्याम श्रीवास्तव, गोकुल पटेल, अजय तिवारी, शाशंक राजपूत, अनिवेश परौहा, विजय चौधरी, सौरभ यादव, बृजेश साहू, ब्रजनंदन बर्मन, डॉक्टर नगेंद्र काछी, अमित गुप्ता, अभिषेक नायक, अजय उपाध्याय, राकेश गोस्वामी, शशि दास, अनंतराम गुप्ता, सुरेश उशरेठे, कृष्णा पटेल, शुभम राय, संतोष तोमर, लोनेश्वर पुरी, सुखचैन पटेल, सतीश चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, सुशील मिश्रा, जगमोहन मिश्रा, गोकुल दीक्षित, रामेश्वर सोनू त्रिपाठी, राकेश यादव, सोमनाथ पटेल, नीरज तिवारी, विवेक निधि रजक, अमित राय, धीरज जैन, अंकुर राय, अमरेश राय, हिमांशु बर्मन, गोविंद गिरी, बबलू पटेल, सुनील दुबे, अमित विश्वकर्मा, मुकेश यादव, शैलेश बाजपेयी, अमित शुक्ला, पीतम बर्मन, सपना बर्मन, धनंजय दुबे, राकेश चौरसिया, यतीन्द्र गौतम, सुरेश चौरसिया, अखलेश नामदेव, दिनेश गुप्ता, रेवा असाटी, अखलेश कटारिया, विनय उपाध्याय, प्रमोद असाटी, कन्हैया गुप्ता, अज्जू पटेल, नीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी एवं जिला महासचिव अज्जू सोनी ने महापंचायत के उद्देश्य, पृष्ठभूमि एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। अज्जू सोनी ने कहा कि भारत का भौगोलिक केंद्र होने के बावजूद करौंदी को अब तक अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल पाई है। उन्होंने करौंदी को पर्यटन स्थल घोषित करने, 108 फीट ऊंची भारत माता की प्रतिमा स्थापित करने, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह एवं राजगुरु जैसे महान राष्ट्रनायकों के स्मारक तथा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण भव्य आदिवासी संग्रहालय की स्थापना की मांग रखी।
महापंचायत का कुशल संचालन केडीए अध्यक्ष पारस जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महासचिव अज्जू सोनी ने किया। समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने श्रमजीवी पत्रकार संघ की इस पहल को ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं निर्णायक कदम बताते हुए करौंदी के विकास को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद जताई।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी। संपर्क:9977110734






