ग्रामपंचायत गूंडा के सरपंच भाजपा नेता संकेत लोनी और पुत्र निलेश लोनी पर गंभीर आरोप,महिला ने लगाई न्याय की गुहार।

 ग्रामपंचायत गूंडा के सरपंच भाजपा नेता संकेत लोनी और पुत्र निलेश लोनी पर गंभीर आरोप,महिला ने लगाई न्याय की गुहार।

पूजा लोनी ने पुलिस थाना ढीमरखेड़ा में दर्ज कराई लिखित शिकायत,बलात्कार,धमकी और राजीनामा कराने के दबाव के आरोप से गांव में मचा हड़कंप।

ढीमरखेड़ा,ग्रामीण खबर MP:

ग्रामपंचायत गूंडा में राजनीति और सत्ता के दबदबे से जुड़ा मामला अब गहराता जा रहा है। ग्राम की महिला पूजा लोनी ने पुलिस थाना ढीमरखेड़ा में सरपंच और भाजपा नेता संकेत लोनी तथा उसके पुत्र निलेश लोनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक विस्तृत लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला सामने आते ही न केवल गूंडा गांव बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई है।

पूजा लोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ग्राम गूंडा निवासी है और कक्षा आठवीं तक शिक्षित है। उसका आरोप है कि भाजपा नेता एवं सरपंच संकेत लोनी का पुत्र निलेश लोनी पिछले लगभग दो वर्षों से उसे बहलाकर और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पूजा लोनी के अनुसार इस दौरान वह गर्भवती हो गई और जब उसने निलेश लोनी से विवाह करने की बात कही तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। यह घटना पूजा लोनी के लिए गहरा आघात साबित हुई, जिसके बाद उसने साहस जुटाकर पुलिस थाना ढीमरखेड़ा में मामला दर्ज कराया। यह प्रकरण इस समय न्यायालय में विचाराधीन है।

पूजा लोनी का कहना है कि भाजपा नेता एवं सरपंच संकेत लोनी का पुत्र निलेश लोनी से उसकी एक बच्ची भी है। परंतु न्याय की राह चुनने के बाद से ही उस पर और उसके पिता विजय लोनी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पूजा लोनी का आरोप है कि भाजपा नेता संकेत लोनी और उसका पुत्र निलेश लोनी लगातार उनसे राजीनामा करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। जब उन्होंने राजीनामा करने से मना कर दिया तो भाजपा नेता एवं सरपंच संकेत लोनी और उसके पुत्र निलेश लोनी ने धमकी दी कि उन्हें गूंडा गांव में रहने नहीं दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा।

पूजा लोनी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में विस्तार से बताया कि भाजपा नेता एवं सरपंच संकेत लोनी और उसका पुत्र निलेश लोनी खुलेआम धमकाते हैं कि यदि राजीनामा नहीं किया तो उसे, उसकी बच्ची और उसके पिता को जिंदा जमीन में गाड़ दिया जाएगा। शिकायत में यहां तक उल्लेख किया गया है कि भाजपा नेता एवं सरपंच संकेत लोनी अकसर यह कहकर दबाव बनाता है कि वह भाजपा का नेता है और ग्राम पंचायत का सरपंच है, इसलिए उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता और वह जहां चाहे शिकायत कर ले।

इस पूरे मामले को लेकर पूजा लोनी ने सवाल उठाया है कि क्या भाजपा सरकार ने अपने नेताओं और सरपंचों को गुंडागर्दी करने का लाइसेंस दे दिया है? उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से इस पूरे मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसी बीच, पूजा के पिता विजय लोनी ने भी पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना घटती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा नेता एवं सरपंच संकेत लोनी और उसके पुत्र निलेश लोनी की होगी।

पूजा लोनी ने मांग की है कि भाजपा नेता एवं सरपंच संकेत लोनी और उसके पुत्र निलेश लोनी पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही न्यायालय से उनकी जमानत निरस्त कराई जाए ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके और गूंडा गांव में दबंगई का अंत हो।

इस मामले ने गांव के माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया है। एक ओर सरपंच और भाजपा नेता संकेत लोनी तथा उसके पुत्र निलेश लोनी पर गंभीर आरोप हैं, वहीं दूसरी ओर पीड़िता पूजा लोनी खुलेआम न्याय की गुहार लगा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता और निष्पक्षता दिखाता है और क्या भाजपा संगठन स्तर पर इस गंभीर प्रकरण को लेकर कोई कदम उठाता है या नहीं।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |

संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post