प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का आक्रोश, कटनी में महिला कार्यकर्ताओं सहित विशाल विरोध प्रदर्शन आज।
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई चौराहा से विरोध रैली, विधायकगण, महापौर, जनप्रतिनिधि और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी, नेताओं ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला।
कटनी,ग्रामीण खबर MP:
दरभंगा, बिहार की सार्वजनिक सभा (वोट अधिकार यात्रा) में कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी को अपमानित करने वाले अपशब्द कहे जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को भाजपा नेताओं ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं और भारतीय संस्कृति पर सीधा हमला बताया है। भाजपा ने इसे देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला घोर निंदनीय कृत्य करार दिया है।
भाजपा जिला कटनी इकाई ने केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार, 01 सितंबर 2025 को विशाल विरोध रैली निकालने की घोषणा की है। इस रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन करेंगे। उनके साथ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जयसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और वरिष्ठ भाजपाजन शामिल होंगे।
भाजपा नेताओं ने अपने बयानों में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।
जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे भारत के जनमानस पर प्रहार है। कांग्रेस नेताओं का यह आचरण उनकी हताशा और निराशा का परिणाम है। कटनी की धरती से हम कांग्रेस को यह संदेश देंगे कि देश का गौरव अपमानित करने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा “कांग्रेस की राजनीति अब गालियों और अपमानजनक भाषा तक सिमट चुकी है। जिन्होंने मातृशक्ति का अपमान किया है, वे भारतीय संस्कृति को समझ ही नहीं सकते। जनता इन लोगों को सबक सिखाएगी।”
महापौर प्रीति सूरी ने कहा “महिला कार्यकर्ताओं के साथ हम सड़क पर उतरकर यह संदेश देंगे कि किसी भी माँ के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने जो किया है, वह शर्मनाक है और हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।”
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा ने कहा “यह केवल भाजपा का नहीं बल्कि हर उस भारतीय का अपमान है, जो माँ को देवी स्वरूप मानता है। कांग्रेस नेताओं को माफी मांगनी होगी, अन्यथा जनता जवाब देने के लिए तैयार है।
भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यह विरोध रैली केवल कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी के विरोध तक सीमित नहीं होगी, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के सम्मान की रक्षा का भी संदेश होगी।
यह विरोध रैली सोमवार शाम 4 बजे रानी लक्ष्मीबाई चौराहा (कचहरी चौक) से प्रारंभ होकर मोहन टॉकीज़, सुभाष चौक, साधूराम स्कूल के सामने से होती हुई थाना तिराहा (अहिंसा चौक) पर सम्पन्न होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने जिलेभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाएं और कांग्रेस-राजद के इस अमर्यादित आचरण के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करें।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी | संपर्क:9977110734