विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में ढीमरखेड़ा, उमरिया पान और सिलौड़ी में भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न।
भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से गूंजे तीनों क्षेत्र, स्वच्छता की शपथ के साथ तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब।
ढीमरखेड़ा,ग्रामीण खबर MP:
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंगलवार को ढीमरखेड़ा, उमरिया पान और सिलौड़ी में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। जनपद मुख्यालय ढीमरखेड़ा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, उमरिया पान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, सीईओ यजुर्वेन्द्र कोरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे। भारत माता की जय और वंदेमातरम के गगनभेदी नारों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।
ढीमरखेड़ा से निकली तिरंगा यात्रा बस स्टैंड, पुलिस थाना, सिमरिया, खिरवा, पोंड़ी खुर्द, गार्राघाट, बनहरी, बम्हनी होते हुए उमरिया पान के झंडा चौक पहुंची, जहां से न्यू बस स्टैंड होते हुए आजाद चौक में इसका समापन हुआ। उमरिया पान तिरंगा यात्रा में विधायक के साथ जिला मंत्री पंडित विजय दुबे, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद राजपूत, राजेश चौरसिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उमड़े।
इसके बाद ग्राम सिलौड़ी में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, किसान राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, सरपंच संतोष बर्मन, अनिल बागरी, उपसरपंच राहुल राय, अमरेश राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह यात्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला से प्रारंभ होकर जय स्तंभ के समीप संपन्न हुई।
तीनों स्थानों पर बालक एवं कन्या शाला के छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता रही। यात्रा से पूर्व ढीमरखेड़ा मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उपस्थित सभी ने अपने गांव और क्षेत्र को स्वच्छ, सुजल और सतत विकास की दिशा में अग्रसर करने का संकल्प लिया। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वच्छता और सुजलता का यह अभियान समाज को नई दिशा देगा और हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी इसमें महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर विशेष रूप से पिछड़ा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष संदीप सोनी, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,संतोष दुबे,राजेश ब्योहार, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, सोनू गौतम, सदन तिवारी, राजा दाहिया, शैलेश जैन, अरविंद तिवारी, गूंडा सरपंच संकेत लोनी, प्रदीप चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, सुलभ त्रिपाठी, सतीश ज्योतिषी, रमन शुक्ला, सरपंच राहुल दुबे,सचिव कुंजबिहारी चनपुरिया, रमेश पटेल,संतोष पाठक, पारस पटेल, प्रहलाद सोनी,अखलेश नामदेव, दिनेश असाटी सहित बड़ी संख्या मैं भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और एकता का जोश देखने को मिला।डी जे और नारों की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। गांव-गांव और कस्बों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को लहराकर इस यात्रा का स्वागत किया।
इस भव्य आयोजन ने न केवल तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया, बल्कि स्वच्छता, एकता और जनभागीदारी के महत्व को भी जन-जन तक पहुंचाया। यह आयोजन आने वाले समय में देशभक्ति के साथ सामाजिक सरोकारों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |
संपर्क:9977110734