वोट चोरी कर बनी 2023 में भाजपा सरकार,विधानसभा चुनाव में बड़ी मात्रा में वोटर लिस्ट में हुई हेराफेरी:जीतू पटवारी।
कटनी में अल्प प्रवास पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कांग्रेसजनों ने किया आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में वोटर लिस्ट पर कड़ी नजर रखने और गड़बड़ी उजागर करने के दिए निर्देश।
कटनी,ग्रामीण खबर MP:
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी अल्प प्रवास पर पीर बाबा बाईपास में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री पटवारी ने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत निर्वाचन आयोग पर जो “वोट चोरी” का आरोप लगाया है, वह पूरी तरह सही और प्रमाणिक है।
श्री पटवारी ने आरोप लगाया कि 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी की गई। अनेक पात्र मतदाताओं के नाम सूची से जानबूझकर काट दिए गए, जिसके कारण वे मतदान से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है और इसी “वोट चोरी” के सहारे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वोटर लिस्ट की गहन जांच करें, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सक्रिय रहें और किसी भी तरह की अनियमितता को सार्वजनिक करें। उन्होंने यह भी कहा कि “वोट की रक्षा” करना ही लोकतंत्र की रक्षा है, और इसके लिए हर कार्यकर्ता को जागरूक और सजग रहना होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीवा में आयोजित “वोट सत्याग्रह आंदोलन” में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे, इसी क्रम में कटनी में उनका स्वागत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ झलक रहा था। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
स्वागत करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव गोल्डन पांडे, जिला सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवनी, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, इंटक कांग्रेस अध्यक्ष बी.एम. तिवारी, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद ईश्वर बहरानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद, एस.सी. प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजेश जाटव, पार्षद तुलाराम गोटिया, पूर्व पार्षद मंगल चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधुरी जैन, रणजीत सिंह, मुकेश परोहा, शैलेंद्र पौराणिक, सत्तू सोनी, श्याम यादव, ललित सोनी, महामंत्री अजय जैसवानी, अशोक बहलानी, प्रशांत जैन सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी
संपर्क:9977110734