बरही नगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत धूमधाम से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा।
विधायक कार्यालय प्रभारी लालजी मिश्रा ने ध्वज दिखाकर किया यात्रा को रवाना, भारत माता की आरती के साथ हुआ भव्य समापन।
बरही,ग्रामीण खबर MP:
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन तथा क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में बरही नगर में आज हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक ऐतिहासिक एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति के रंग में सराबोर रही।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक कार्यालय प्रभारी लालजी मिश्रा ने ध्वज दिखाकर किया। यात्रा पाठक जी बारातघर से प्रारंभ होकर खितौली रोड, सराफा मार्केट होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरती हुई कमानिया गेट के पास बीच चौराहे पर पहुँची। यहाँ भारत माता की आरती के साथ इस यात्रा का भव्य समापन किया गया। पूरे मार्ग में भारत माता के जयकारे, देशभक्ति गीत, और हाथों में लहराते तिरंगों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
यात्रा में भारत माता के जयकारों के बीच लालजी मिश्रा, पियूष अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, रामकृष्ण पटेल, यात्रा प्रभारी सरमन सोनी, नवल चतुर्वेदी, पार्षद इकबाल पवार, हीरालाल महतेल, सुरेश सोनी पंडा, मोहन सिंह गोंड, बहादुर श्रीवास्तव, कैलाश कचेर, छंगा भाईजान, नयूम खान पप्पू, मातृशक्ति से सरला पांडे, मीनाक्षी तिवारी, रानू सोनी, शालिनी सोनी, तथा राजेंद्र उपाध्याय, दीपक मिश्रा, दीपक प्रजापति, अमित पटेल, राहुल सोनी, घनश्याम जायसवाल, नीरज तिवारी, राकेश द्विवेदी, मोहन यादव सहित नगर परिषद अध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, कन्या एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता, शाला एवं महाविद्यालय छात्र-छात्राएं, सरस्वती स्कूल के विद्यार्थी, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस प्रशासन तथा बरही मंडल क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम में शांति एवं अनुशासन के साथ उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा के दौरान नगर के नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया और तिरंगे की महिमा को नमन किया।
मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी उपस्थित जनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करते हैं। यात्रा का संचालन महामंत्री पी. डी. ताम्रकार द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी | संपर्क:9977110734