सिलौंडी के मिलेनियम स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन,17 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान।

 सिलौंडी के मिलेनियम स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन,17 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान।

कक्षा आठवीं के नतीजों में उत्कृष्ट सफलता,विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल।

सिलौंडी,ग्रामीण खबर MP।

ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम सिलौंडी स्थित मिलेनियम स्कूल नेगई के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के कुल 17 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि विद्यालय और पूरे सिलौंडी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के इन होनहार विद्यार्थियों ने कुल 600 अंकों में उल्लेखनीय अंक हासिल किए। इनमें अंशराज ने 504 अंक (84%), आदर्श ने 509 अंक (84.83%), उमेशिका ने 525 अंक (87.5%), अंबिका ने 528 अंक (88%), अनुष्का ने 536 अंक (89.3%) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रकार आरहान ने 502 अंक (83.6%), दिक्षिता ने 529 अंक (88.1%), दिव्यानी ने 495 अंक (82.5%), हार्दिक ने 507 अंक (84.5%), कनिष्क ने 497 अंक (82.8%) प्राप्त किए।

इसके साथ ही मानवी ने 489 अंक (81.5%), जिज्ञी ने 506 अंक (84.3%), साधना ने 481 अंक (80.1%), सम्राट ने 502 अंक (83.6%), श्रेयांश ने 499 अंक (83.1%), रेने कृष्ण ने 487 अंक (81.1%) तथा स्नेहाशी ने 523 अंक (87%) प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का परिणाम न केवल शिक्षा के स्तर को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि सही दिशा और मेहनत से छोटे गांवों के बच्चे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। सिलौंडी के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का कार्य किया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।

ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी। संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post