मतदाता सूची और ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।
बीजेपी पर मतदाता सूची में हेरफेर और ओबीसी आरक्षण पर दोहरी नीति अपनाने का लगाया आरोप।
कटनी,ग्रामीण खबर MP:
मतदाता सूची में की गई गड़बड़ियों और ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर जिला कांग्रेस (शहर) अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में अपर कलेक्टर को सौंपा गया।
सुबह 11:30 बजे आस्था प्लाजा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में "वोट चोर गद्दी छोड़" लिखी तख्तियां लिए वे नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने वोटों की चोरी कर सत्ता पर कब्जा किया है, जिसकी सच्चाई राहुल गांधी पहले ही सामने ला चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में हेरफेर की है, जिसकी जांच आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण के मामले में सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ओबीसी आरक्षण को लेकर डबल गेम खेल रही है। यदि सरकार की नीयत साफ है तो इसे सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर अधिकांश याचिकाएँ स्वयं ओबीसी वर्ग द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दायर की गई हैं, लेकिन सरकार की अधिसूचनाएँ कानून के विपरीत हैं। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को सत्ता पाने की साजिश बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार वोटों की चोरी से कायम है।
ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांश अंशु मिश्रा, पिछड़ा वर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सुनील कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें बीएम तिवारी, जालिम यादव, ईश्वर दास वहरानी, सुरेंद्र मिश्रा, अजय गोटिया, कमलेश यादव, श्याम यादव, श्याम पाहुजा, नारायण निषाद, शकील भाई जान, आफताब अहमद, माधवेंद्र सिंह, शशि शेखर भारद्वाज, विनय दहिया, दिग्विजय सिंह, राजेश जाटव, नरेंद्र राय, आनंद पटेल, कमल पांडे, सिकंदर आजाद, अभय खरे, पंकज सोनी, सुनील जायसवाल, रमेश अहिरवार, सुधीर पटेल, अंशु गुप्ता, विवेक बिरहा, राहुल पटेरिया, अरुष शुक्ला, रंजीत सिंह, समर सिंह, राम निगम, मनोज गर्ग, राकेश चौधरी, सतीश राय, विक्रम प्रसाद, जार्ज डेविड, रॉबिन पटेल, अहमद कुरैशी, रमेश प्यासी, विजय मंगल चौधरी, प्रवेश खमपरिया, शुभांशु विश्वकर्मा, चंद्रशेखर स्कूल, विपिन दुबे, अजय खटीक, आशीष तिवारी, शुभम चौबे, मुन्ना कुशवाहा, पवन कॉल, शिवकुमार तिवारी, मुकेश मिश्रा, अशोक मोर्या, संजय गुप्ता, दीपू केवट, गुड्डू मौर्य, ललित सोनी, हितेंद्र स्वर्णकार, रतन नामदेव, सुरेंद्र तिवारी, अनुज यादव, सुभाष चौधरी, हरीश यादव, हाफिज सलाहुद्दीन, नीरज पांडे, बिहारी यादव, सचिन शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी
संपर्क:9977110734





