सिहोरा के विद्यालय में झांकियों और नृत्य के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर दी मनमोहक प्रस्तुतियां,प्राचार्य अशोक उपाध्याय ने पहनाए मेडल,भजन-कीर्तन से गूंजा विद्यालय परिसर।
सिहोरा,ग्रामीण खबर MP:
संदीपनी पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा के कैंपस 2 में दिनांक 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक सुधा उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुआ।
छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें से कई माताओं ने यशोदा का रोल प्ले कर कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया। बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंच पर आकर बच्चों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात बच्चों के अभिभावकों ने सुधा उपाध्याय के साथ मिलकर भजन-कीर्तन का आयोजन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दे रहा था। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालयों में लगातार आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे बच्चे अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समझ सकें।
इस अवसर पर रवि प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और बिस्किट बांटकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस प्रकार कृष्ण जन्माष्टमी का यह आयोजन बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के लिए अविस्मरणीय बन गया।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |
संपर्क:9977110734