चलों तिंरगा लेकर चलते, देखो शुभ दिन आया।
कटनी,ग्रामीण खबर MP:
चलों तिंरगा लेकर चलते, देखो शुभ दिन आया।
गाँव गली में फहरा झंडा, खुशी पर्व का लाया।।
बिजली गरजे बरखा आई ,है बादल का घेरा।
जग में प्यारा सबसे न्यारा, सजे तिंरगा मेरा।।
मंगल पांडे लड़े वतन पर, खाई तन पर गोली ।
मातृभूमि पर मरने वाला, खेला खूनी होली।।
याद जहां करता है देखो, नाम चलेगा तेरा।
जग में प्यारा सबसे न्यारा,सजे तिंरगा मेरा।।
प्राण दिया वीरों ने रण में, आजादी मिल पाई।
भगे फिरंगी जान बचाकर, खुशी मुल्क में आई।।
याद शहादत सदा रहेगी, नाम रहेगा तेरा।
जग में प्यारा सबसे न्यारा, सजे तिंरगा मेरा।।
लड़े देश खातिर दुश्मन से, मार खदेड़ भगाया।
जीत गया भारत ही मेरा, नव अरमान जगाया।।
बढ़ती ताकत जग में देखो, है खुशियों का डेरा।
जग में प्यारा सबसे न्यारा, सजे तिंरगा मेरा।।
शैलेन्द्र पयासी, साहित्यकार
विजयराघवगढ़, कटनी,एमपी
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |
संपर्क:9977110734