पटवारी संघ में नई जिम्मेदारियां,अशोक सिंह बागरी कार्यकारी जिलाध्यक्ष,ढीमरखेड़ा की कमान महेंद्र त्रिपाठी के हाथ।
कटनी रेस्ट हाउस में सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, सिलौंडी क्षेत्र में खुशी की लहर।
कटनी,ग्रामीण खबर mp:
विगत दिवस मध्यप्रदेश पटवारी संघ का बहुप्रतीक्षित जिला स्तरीय निर्वाचन समारोह रेस्ट हाउस कटनी में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के विभिन्न तहसीलों से आए पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक में सभी ने संगठन की मजबूती और नेतृत्व के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की।
सर्वसम्मति से हुए इस निर्वाचन में ढीमरखेड़ा तहसील के पूर्व तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं ढीमरखेड़ा तहसील अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महेंद्र त्रिपाठी को सौंपी गई।
अशोक सिंह बागरी का संगठन में लंबा अनुभव रहा है। वे अपनी कर्मठता, ईमानदारी और निष्पक्ष नेतृत्व के लिए पहचाने जाते हैं। जिला स्तर की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जहां संगठन ने दृढ़ नेतृत्व की ओर कदम बढ़ाया है, वहीं जिले भर के पटवारियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कटनी जिले के सुदूर अंचल सिलौंडी क्षेत्र में जैसे ही यह खबर पहुँची, लोगों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। वरिष्ठ जन, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण नागरिकों ने अशोक सिंह बागरी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार अशोक सिंह बागरी न केवल संगठन के लिए एक मजबूत स्तंभ हैं, बल्कि वे सामाजिक सरोकारों में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। उनकी सरलता, व्यवहार कुशलता और मिलनसारिता ही उन्हें आम जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है।
संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि अशोक सिंह बागरी का जिला स्तर पर चयन होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल संगठन को मजबूत नेतृत्व मिलेगा, बल्कि कर्मचारी हितों की रक्षा एवं प्रशासनिक समन्वय में भी गति आएगी।
वहीं महेंद्र त्रिपाठी के रूप में ढीमरखेड़ा तहसील को एक योग्य नेतृत्व मिला है। वे लंबे समय से पटवारी संघ की गतिविधियों से जुड़े हैं और उनकी कार्यशैली व्यावहारिक, संवेदनशील एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत सशक्त मानी जाती है। उनके अध्यक्ष बनने पर तहसील के अनेक कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन को एक नई दिशा मिलने की आशा जताई है।
संघ के इस चुनाव में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सराहना की जा रही है। सभी तहसीलों से आए प्रतिनिधियों ने एकमत से अपने अनुभव साझा किए और उम्मीद जताई कि नव-निर्वाचित नेतृत्व कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगा, शासन-प्रशासन से संवाद को और बेहतर बनाएगा तथा संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाएगा।
इस निर्वाचन के बाद कटनी जिले के पटवारी संघ की कार्यकारिणी में एक नई ऊर्जा और नया उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी संघ के कार्यों को लेकर नई जागरूकता और आशावादी वातावरण बना है। आने वाले समय में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक सिंह बागरी और तहसील अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में संघ द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, सेवा शर्तों में सुधार, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता, और डिजिटल कार्य प्रणाली को लेकर अनेक प्रयास किए जाने की संभावना है।
संघ के नए नेतृत्व के गठन के इस ऐतिहासिक मौके को संगठन के भविष्य के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी,ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र:9977110734