नटेरन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
भारतरत्न सर सीवी रमन को याद किया।
नटेरन,ग्रामीण खबर mp:
सीएम राइस स्कूल नटेरन मे सर सीवी रमन के जन्मदिवस को विज्ञान-दिवस के रूप में मनाया है। यह कार्यक्रम म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग म.प्र. शासन के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की फोकल थीम ‘ तारें एवं सौर परिवार ’ थी। प्राचार्य आर जी कुर्मी ने मॉं सरस्वति के चित्र पर मर्ल्यापण करते हुए बताया कि नैशनल साइंस डे यानी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन देश के महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने विज्ञान की दुनिया में अमूल्य खोज की। वैसे तो सी वी रमन ने विज्ञान के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय योगदान दिए, लेकिन एक खोज ऐसी थी, जिसने साइंस की एक बड़ी पहेली को सुलझा दिया था। यह खोज थी रमन इफेक्ट यानी रमन प्रभाव की, जिसे इस महान वैज्ञानिक ने 28 फरवरी 1928 को खोजा था।
स्त्रोत शिक्षक दीपक सोनी ने बताया कि खगोल विज्ञान छात्रों के लिए कई रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियाँ होती है, जिनसे उन्हें ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने में मदद मिल सकती है। खगोलीय दृश्य , छात्र ग्रहणों, चंद्रग्रहणों, उल्का वर्षाओं, और अन्य खगोलीय घटनाओं की समय-समय पर जानकारी लेते रहना चाहिए इसके लिए वे खगोल एप्लीकेशन्स, टेलीस्कोप्स, या दूसरे खगोलीय उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं।
स्त्रोत व्यक्ति नीरज सिंह ठाकुर ने बताया कि स्टार गेजिंग रात को आसमान को देखना और चारों ओर के नक्शे को पहचानना। इसके लिए वे खगोलीय नक्शे और स्टार चार्ट्स का उपयोग कर सकते हैं।
शिक्षक कमल सिंह राजपूत ने बताया खगोलीय मिशनों को सिमुलेट कर सकते हैं, जैसे कि चद्रयान मिशन, मंगल रोवर मिशन, या अन्य अंतरिक्ष अनुसंधान मिशन आदि ।
संस्था की शिक्षिकालक्ष्मी शर्मा ने बताया कि छात्र अपने अनुसंधान, खोज या विज्ञान प्रदर्शनियों में प्रस्तुत कर सकते हैं।
शिक्षिका सोनम धाकड़ ने बताया कि छात्र खुद के खगोलीय प्रयोग डिजाइन और कैरी आउट कर सकते हैं, जैसे कि उल्का वर्षा का अध्ययन, उल्का चित्रण, या ग्रहण का अध्ययन।
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक सीताराम कुशवाहा, देशराज एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
संस्था मे डॉ0 सी.व्ही रमन पर आधारित उपल्ब्धियों पर आधारित प्रष्नमंच/प्रतियोगिता , टिकाउ विकास तकनिकी पर हेण्ड ऑन गतिविधियॉं - प्रदर्षन जैसे कर्क रेखा का महत्व , धुव्र तारा , तारामण्डल , सूर्य ग्रहण ,चन्द्र ग्रहण ,चमात्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या के अन्तर्गत मंत्र शक्ति से आग लगाना , चाकू से लौआ उठाना , बोतल मे भूत कैद करना पानी को खून मे बदलना आदि । डॉ0 सी व्ही रमन की जीवनी एवं रमन प्रभाव पर व्याख्यान आयोजित किया गया ।
संस्था मे आयोजित विभिन्न गतिविधियों मे ग्रुप लीडर एकता कुशवाहा 12वी, अरुण कुशवाह 10 वी, राधिका रघुवंशी 8 वी, अनुज रैकवार, जानवी कुशवाहा एवं उपस्थित सभी विद्यार्थीयों को प्रश्न मंच , गतिविधियां मे श्रेष्ठ प्रदर्षन पर छात्र छात्राओं को पुरुस्कार , स्मृति चिन्ह , प्रमाण पत्र मुख्यअतिथि द्वारा वितरित किये।
सहयोगी टीम में बलराम कुशवाहा उपस्थित रहे।छात्रों ने कार्यक्रम की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रम से हमें विज्ञान को समझाने और उसकी गहराई का अनुभव से विज्ञान की प्रवृत्ति को बढावा मिलता है।