प्रावीण्य सूची मैं स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी सम्मानित हुए।
विदिशा,ग्रामीण खबर mp:
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आज हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2025 की प्रदेश व जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है।
कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर गुप्ता ने विद्यार्थियों का हौंसला अफजाई किया और जिले व परिवार का नाम रौशन करने पर उन सबको बधाई शुभकामनाएं अभिव्यक्त की है। सम्मान समारोह की शुरूआत में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा परीक्षा परिणामो के पालन प्रतिवेदन का वाचन किया गया।
गौरतलब हो कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में जिले के सात छात्रो द्वारा स्थान हासिल किया गया है वहीं जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में 25 छात्रो और उत्कृष्ट प्रदर्शन अर्थात शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले गुरूजनो को भी कलेक्टर ने सम्मानित किया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षकगण और परिजन मौजूद रहे।
