जिले की 276526 लाडली बहनों के खाते में सीएम ने टांसफर किये 33.73 करोड़ रूपए।

 जिले की 276526 लाडली बहनों के खाते में सीएम ने टांसफर किये 33.73 करोड़ रूपए।

विदिशा,ग्रामीण खबर mp:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुरुवार को सीधी जिले के ग्राम सीधी खुर्द तहसील गोपदबनास से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, की लाभार्थी महिलाओं को माह मई 2025 की आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यकम अधिकारी  भरत सिंह राजपूत ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से विदिशा जिले की 276526 महिलाओ के बैंक खातों में 33.73 करोड रुपये की राशि अंतरित की गई है। जनपद पंचायत बासौदा की 41365, ग्यारसपुर की 24725 कुरवाई की 27923, लटेरी की 25954, नटेरन की 33662, सिरोंज की 37223, विदिशा की 29862, नगर पालिका गंजबासौदा की 12274, सिरोंज की 8872, विदिशा की 26182, नगर परिषद कुरवाई की 3033, लटेरी की 3377, शमशाबाद की 2074 लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते मे राशि अंतरित हुई है। 

राशि अंतरण के कार्यक्रम का प्रसारण सभी आंगनबाडी केन्द्रों पर, पंचायत मुख्यालयों पर लाडली बहनों को दिखाया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित लाडली बहनों को महिलाओं के लिए लाभकारी योजना जिनमें अटल पेंशन योजना, प्रधाममंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गई।


ग्रामीण खबर एमपी विदिशा जिला सह ब्यूरो चीफ मायावती अहिरवार।

Post a Comment

Previous Post Next Post