धीरज जैन बने भाजपा मंडल सिलौंडी के सोशल मीडिया प्रभारी,गांव में खुशी की लहर।
जागरूकता समिती अध्यक्ष के सेवाभाव और सामाजिक कार्यों को मिला राजनीतिक सम्मान।
सिलौंडी, ग्रामीण खबर mp:
सिलौंडी जागरूकता समिती के अध्यक्ष धीरज जैन को भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौंडी में सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। धीरज जैन जन अभियान परिषद से जुड़कर सिलौंडी सहित आसपास के ग्रामों में लगातार शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं।
उनके द्वारा किए जा रहे छोटे-छोटे शासकीय कार्यों से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। उनकी सेवा भावना और सक्रियता को देखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल सिलौंडी का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
जैसे ही धीरज जैन को यह जिम्मेदारी मिलने की खबर ग्राम में फैली, लोगों ने उन्हें बधाई देने के लिए उनकी दुकान पर पहुंचकर खुशी जताई।
गौरतलब है कि धीरज जैन वर्ष 2018 से सिलौंडी जागरूकता समिती के माध्यम से एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में समाज सेवा में लगे हुए हैं। वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सरकार की योजनाओं का प्रचार भी निरंतर करते आ रहे हैं।
नशा मुक्त क्षेत्र के संकल्प में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी का साथ देते हुए वे सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, वरिष्ठ नेता अनिल पांडे, सरपंच कैलाश चंद्र जैन, सरपंच अनिल सिंह बागरी, पंचो संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय जैसे जनप्रतिनिधियों के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में भी वे सहयोग करते आ रहे हैं।
धीरज जैन की नियुक्ति से गांव में उत्साह और विश्वास का माहौल बना है। एक सच्चे युवा कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिलने पर लोगों में यह विश्वास जगा है कि अब ग्राम की समस्याओं और योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से और भी प्रभावी रूप से प्रसारित की जाएगी।
धीरज जैन ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के समस्त निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।