सिलौंडी मंडल की कार्यकारिणी घोषित:युवाओं को मिला प्रतिनिधित्व।

 सिलौंडी मंडल की कार्यकारिणी घोषित:युवाओं को मिला प्रतिनिधित्व।

प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर बनी नई टीम, वरिष्ठों के साथ युवाओं को भी मिला स्थान।

सिलौंडी, ग्रामीण खबर MP:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर एवं जिला प्रभारी संजय साहू, जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की सहमति और मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी की अनुशंसा पर सिलौंडी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।

घोषित कार्यकारिणी में अनुभव और ऊर्जा का समन्वय देखने को मिला है। पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी (इमलई), जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय (सिलौड़ी), जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय (सिलौड़ी), पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, किशन राय, सरपंच अनिल सिंह बागरी (खमरिया), वरिष्ठ नेता अनिल पांडे (सुनारखेड़ा), शिखा अमरेश राय, संत कुमार असाटी और संतोष असाटी समेत कुल 41 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

मंडल में दो महामंत्री - सदन तिवारी और सत्यम दाहिया को नियुक्त किया गया है। छह उपाध्यक्षों में अमित राय (सिलौड़ी), सरपंच सीमा भरत शुक्ला (दशरमन), शैलेश जैन (कछारगांव बड़ा), राकेश दुबे (सोनू), संतोष विश्वकर्मा और अरविंद तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में छह मंत्री बनाए गए हैं - संतोष साहू, मुन्नी पाल, अनिता गिरी, सोनल मिश्रा, संत्री बाई कुशवाहा। कोषाध्यक्ष का कार्यभार ओमकार दुबे (पाली) को सौंपा गया है। सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, कार्यालय मंत्री विनोद राय (नेगई), और मीडिया प्रभारी प्रदीप बर्मन बनाए गए हैं। आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। लगातार शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह टीम आने वाले समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती देने का कार्य करेगी।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी,ग्रामीण खबर MP
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post