कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कारण सिंह चौहान बोले-सेना के पराक्रम को सलाम,पूरा देश सरकार के साथ।

 कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कारण सिंह चौहान बोले-सेना के पराक्रम को सलाम,पूरा देश सरकार के साथ।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारतीय सेना का करारा प्रहार।

कटनी, ग्रामीण खबर mp।

भारत की सेना ने एक बार फिर अपने अद्भुत पराक्रम और सटीक रणनीति का परिचय देते हुए पड़ोसी देश पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों पर करारा प्रहार किया है। "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत यह कार्रवाई देश की सुरक्षा और अखंडता को ध्यान में रखते हुए की गई। इस साहसिक कदम से भारत ने न केवल आतंकवाद के खिलाफ अपनी मजबूत नीति का प्रदर्शन किया, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश भी दिया कि भारत अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

इस महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई के समर्थन में कटनी जिले से भी स्वर गूंजे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कारण सिंह चौहान ने भारतीय सेना के इस अद्वितीय पराक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा, "मैं भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करता हूं। आज पुनः भारत गणतंत्र की सेना ने पूरे विश्व के मानस पटल पर अपनी ताकत और पराक्रम का झंडा लहराया है।"

उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब किसी भी तरह के उकसावे या आतंकी हमलों को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "भारत सरकार के द्वारा पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ हम सब सरकार के साथ हैं।"

ऑपरेशन सिंदूर न केवल सैन्य दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह भारत की विदेश नीति, आंतरिक सुरक्षा नीति और वैश्विक भूमिका की मजबूती को भी दर्शाता है। देश भर से भारतीय सेना को मिल रहे समर्थन और सराहना से यह स्पष्ट होता है कि पूरे राष्ट्र की भावना एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में कोई मतभेद नहीं है।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी, ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र: 9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post