9 मई को कटनी में कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली'एवं पैदल मार्च का आयोजन।
संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता बचाने एवं केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का जिला स्तरीय जनआंदोलन।
कटनी,ग्रामीण खबर mp।
देश की लोकतांत्रिक संरचना और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को बचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश में "संविधान बचाओ रैली" और पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कटनी जिले में भी 9 मई, दिन शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो शाम 4 बजे रेस्ट हाउस सिविल लाइन से प्रारंभ होकर गणेश चौक, मधई मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, मेन रोड, सुभाष चौक, झंडा बाजार, थाना चौराहा होते हुए कचहरी चौराहा पर संपन्न होगी।
इस रैली का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा की जा रही उन कार्रवाइयों का विरोध करना है, जो संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता को प्रभावित कर रही हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे संविधान और लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचा है। इसी के विरोध में यह जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है।
रैली की सफलता सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेस के विभिन्न संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों की अनेक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में रैली की रणनीति, मार्ग, जनसंपर्क और संगठनात्मक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मिथलेश जैन, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी राजा जगवानी, कांग्रेस पार्षद दल प्रभारी एडवोकेट मनोज गुप्ता, सेवा दल प्रभारी एडवोकेट विवेक पांडे गोल्डन ने जिम्मेदारियों का विभाजन कर रैली को भव्य रूप देने की रूपरेखा तय की।
रैली की रूपरेखा निर्धारण हेतु इंडियन कॉफी हाउस बरगवां में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राजा जगवानी ने की। बैठक में कांग्रेस के विभिन्न विभागों, संगठनों और प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव एवं रणनीतियाँ साझा कीं। प्रत्येक प्रकोष्ठ को एक निश्चित दायित्व सौंपा गया जिससे रैली अनुशासित, उद्देश्यपूर्ण और संदेशपरक बन सके।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में शिक्षा व शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामनरेश त्रिपाठी, जिला इंटक परिषद के अध्यक्ष बीएम तिवारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री जहाँआरा बेगम, पंचायत प्रकोष्ठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्लू दास बैरागी, सद्भावना प्रकोष्ठ के जॉर्ज डेविड रॉबिन पीटर, आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह तेकाम, उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के देवी दिन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष अमित सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आफताब चौखे भाई, पेंशनर प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह राजपूत, विवेक बिरहा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम, विनीत जायसवाल, आदिवासी शहर अध्यक्ष अजय गोटिया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश जाटव आदि शामिल रहे।
सभी ने एकमत होकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और जन-जन तक संविधान की महत्ता एवं लोकतंत्र की रक्षा का संदेश पहुँचाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। यह रैली न केवल विरोध का माध्यम है बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने का आह्वान भी है।