शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंलौड़ी में बालिकाओं को दिया गया आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण।
आत्मरक्षा के स्टेप्स व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न कानूनों की दी गई जानकारी।
सिलौड़ी,कटनी:
मिशन शक्ति उपयोजना सामर्थ्य अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं विकास हेतु परामर्श, सेवा एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं हब नोडल, महिला एवं बाल विकास के नेतृत्व मे सोमवार 3 फरवरी को ढीमरखेड़ा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंलौड़ी, में बालिकाओं को “आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण” का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल छोड़ने की दर को कम करना तथा खतरे के समय में आत्मरक्षा करने के लिए लड़कियों को सशक्त बनाकर उनमें आत्मविश्वास जागरूक करना है। स्वयं या दूसरों या कानूनी रूप से संरक्षित हित के विरुद्ध किए गए हमले या हमले के आसन्न खतरे को रोकने के लिए बल के प्रयोग से है। प्रशिक्षण के प्रारम्भ में आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर सुश्री सुदामा चक्रवर्ती ने विद्यालय की समस्त बालिकाओं को स्वयं में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा एवं किसी भी परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर पाने में सामर्थ्य बनने के संबंध में समझाइस दी गयी। इस प्रकार प्रशिक्षण में आत्मरक्षा से संबंधित समस्त स्टेप्स से बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण माह में 05 दिवस चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें आत्मरक्षा की सभी स्टेप्स से बालिकाओं को अवगत कराते हुए प्रशिक्षित किया जावेगा।
प्रशिक्षण के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर सुश्री सुदामा चक्रवर्ती द्वारा विद्यालय की बालिकाओं को सुरक्षा के लिए कानूनों पर जागरूकता अभियान- मानव तस्करी, पॉक्सो, जे.जे. अधिनियनम, ब्लॉक स्तर पर महिला पुलिस स्टेशन की चर्चा, एवं कामकाजी महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्प्रीड़न अधिनियम के संबंध में जानकारी साझा की गयी। प्रशिक्षण में विद्यालय के प्राचार्य विशाल भाकरे, कार्यालयीन स्टॉफ के शिक्षक गण मेघा राय, पुष्पा साहू, रश्मि बर्मन, विशाल भाकरे, अशोग हल्दकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस प्रकार डिस्ट्रिक्ट हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन कटनी अंतर्गत चरणबद्ध रूप से पूरे जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाकर सामाजिक, आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाये जाने हेतु विभाग निरंतर प्रयासरत है।