राजस्व प्रमुख सचिव द्वारा व्हीसी से समीक्षा।
राजस्व महाअभियान में विदिशा पांचवे स्थान पर।
विदिशा:
राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल ने गुरूवार को राजस्व कार्यो की समीक्षा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की। एनआईसी के व्हीसी कक्ष में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर निकिता तिवारी, शशि मिश्रा, मोहिनी शर्मा, अधीक्षक भू-अभिलेख कृष्णा रावत मौजूद रहीं।
राजस्व कार्यो की प्रदेश स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई जानकारियों के अनुसार राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत क्रियान्वित बिन्दुओं की अद्यतन प्रगति की जारी प्रदेश स्तरीय रैकिंग सूची में विदिशा जिला पांचवे स्थान पर है। वीडियो कांफ्रेसिंक समीक्षात्मक बैठक में आधार से आरओआर खसरे की लिंक, नक्शे में बंटाकन, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान ईकेवायसी की अद्यतन स्थिति के अलावा राजस्व कार्यो के अन्य बिन्दुओं की गहन समीक्षा की गई है।