उमरियापान में वैश्य महासम्मेलन की बैठक संपन्न,नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद जैन का हुआ प्रथम नगर आगमन।

 उमरियापान में वैश्य महासम्मेलन की बैठक संपन्न,नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद जैन का हुआ प्रथम नगर आगमन।

संगठन की मजबूती,समाज की एकजुटता और आगामी गतिविधियों को लेकर हुआ मंथन,बड़ी संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारी एवं बंधु रहे उपस्थित।

उमरियापान। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत तहसील ढीमरखेड़ा की बैठक ग्राम उमरियापान स्थित विनायक भवन में आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त कटनी जिला अध्यक्ष अरविंद जैन का प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके आगमन पर वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, समाज की एकजुटता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित तहसील, युवा एवं महिला इकाई के पदाधिकारी तथा वैश्य महासम्मेलन के आजीवन सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर कनकने, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी सुरेश सोनी, कटनी जिला अध्यक्ष अरविंद जैन, जिला महामंत्री बृजेश गट्टानी, कटनी महिला जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता, शिल्पा जैन, जिला उपाध्यक्ष एवं ढीमरखेड़ा तहसील प्रभारी प्रमोद असाटी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में ढीमरखेड़ा तहसील अध्यक्ष राजेश कटारिया, तहसील उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, महामंत्री विजय सोनी, उमरियापान नगर अध्यक्ष लक्की चौरसिया तथा तहसील युवा अध्यक्ष दिनेश असाटी की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन के आजीवन सदस्य एवं उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित लक्ष्मी गुप्ता, संजय चौरसिया, अजय अग्रवाल, राज चौरसिया, लालू चौरसिया, गणेश सोनी, आनंद असाटी, सुशील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मातृ शक्ति की ओर से ममता असाटी, कृष्णा असाटी एवं गीता असाटी सहित अन्य महिला सदस्यों की भी सहभागिता रही।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय एवं एकजुटता आवश्यक है। संगठन के माध्यम से समाजहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने तथा जरूरतमंद समाजबंधुओं के सहयोग के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही गई।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद जैन के प्रथम नगर आगमन को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी समय में तहसील एवं मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा समाज के लोगों को वैश्य महासम्मेलन से जोड़ने की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज की एकता एवं मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post