सिलौंडी में भगवान श्री आदिनाथ जन्म जयंती पर होंगे विविध धार्मिक आयोजन।

 सिलौंडी में भगवान श्री आदिनाथ जन्म जयंती पर होंगे विविध धार्मिक आयोजन।

श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह अभिषेक-शांतिधारा से शुरुआत,रात्रि में भजन-कीर्तन और आरती के साथ मनाया जाएगा पावन पर्व।

सिलौंडी,ग्रामीण खबर MP।

सिलौंडी नगर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी की जन्म जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

सिलौड़ी से जैन समाज के धीरज जैन के अनुसार जन्म जयंती के पावन अवसर पर प्रातःकाल मंदिर में भगवान श्री आदिनाथ जी का विधि-विधान से अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-अर्चन कर भगवान के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। धार्मिक वातावरण में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार के साथ पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल रहेगा।

दिवस भर मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहेगा और जैन समाज के लोग भगवान श्री आदिनाथ के जीवन, त्याग और तपस्या से प्रेरणा लेते हुए धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि में भजन-कीर्तन और भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तगण भक्ति संगीत के माध्यम से भगवान की स्तुति करेंगे। जैन समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी। संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post