भाजपा मंडल विलायत कला में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।
आठ सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यपद्धति से कराया परिचित
विलायतकला,ग्रामीण खबर MP।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल विलायत कला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वक्ताओं ने अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने मार्गदर्शन दिया। प्रथम सत्र में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की अनुपस्थिति में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की भूमिका और कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया। द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने भाजपा की विचारधारा, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
तृतीय सत्र में विजय गुप्ता ने संगठनात्मक संरचना और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के उपाय बताए, जबकि चतुर्थ सत्र में ललित जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। पंचम सत्र में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ने पार्टी की सामाजिक समरसता की नीति और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के प्रयासों पर मार्गदर्शन दिया।
षष्ठम सत्र में रणवीर कर्ण ने संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता की भूमिका पर अपने विचार रखे। सप्तम सत्र में सुरेश राय ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन और चुनावी तैयारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं अष्टम सत्र में आशीष गुप्ता बाबा भैया ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, सेवा भावना और सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति, संगठनात्मक मूल्यों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष अजय सोनी ने उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध बनाते हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, मंडल महामंत्री भुवनेश्वर त्रिपाठी, पुष्पेंद्र गोस्वामी, सोनू भैया, उपाध्यक्ष सोनेलाल साहू, गुड्डू भैया, भीम सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, अवधेश सोनी, मंत्री सुरेश कुशवाहा, राजू सिंह, सीताराम विश्वकर्मा, कार्यालय मंत्री भूपेश कांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल दुबे, मीडिया प्रभारी गणेश पुरी गोस्वामी, आईटी सेल प्रभारी सतीश पयासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र उपाध्याय, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में महेंद्र जायसवाल बड़वारा, शिव प्रसाद शर्मा, उदय राज सिंह, अशोक सोनी, राजू सिंह, उदयराज सिंह, रामायण प्रताप सिंह, अजीत सिंह, रामपाल विश्वकर्मा, विजय नायक, राकेश असाटी, दिनेश पांडे, महेश रजक, महेश कुशवाहा, रवि साहू, लल्लू राम विश्वकर्मा, जगदीश रजक, विनोद रजक, श्यामलाल कुशवाह, सियाराम कोल, सुखवदन कोल, कृष्ण कुमार यादव सहित विभिन्न बूथों के बूथ अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।



