जन सुरक्षा कैम्प का आयोजन हुआ।

 जन सुरक्षा कैम्प का आयोजन हुआ।

पौने पांच हजार से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन कर फार्म भरवाए गए।

विदिशा,ग्रामीण खबर mp:

कलेक्टर  अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले की समस्त 577 ग्राम पंचायतों में 30 सितम्बर तक ग्राम पंचायत (जीपी) स्तर पर जनसुरक्षा योजनाओं के लिए 3 महीने का संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है।

वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार विदिशा जिले की समस्त बैंक शाखाओं द्वारा विशेष कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। लीड बैंक आफीसर  भगवान सिंह बघेल ने बताया कि इन शिविरों में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, ई-केवायसी, जन-धन खाता, मुद्रा योजाना आदि का लाभप्रदान किया जा रहा है। उक्त योजनाओं के लाभ एवं बैकिंग सेवाओं की जानकारी भी सुगमता से सांझा की जा रही है।

लीड बैंक आफीसर  बघेल ने बताया कि गुरुवार को बासौदा एवं ग्यारसपुर विकासखंड के ग्रामों में उक्त शिविरों का आयोजन एक साथ किया गया था। बासौदा ब्लॉक के ग्राम श्यावदा में तथा ग्यारसपुर ब्लॉक के ग्राम अंडियाकलां जन सुरक्षा कैम्प का आयोजन संपन्न हुआ है।

शिविरों को भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक  नवनीत तिवारी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्रीमति जगप्रीत कौर, जिला लीड बैंक अधिकारी  बीएस बघेल ने संबोधित किया। वहीं ग्रामीण जनों की जिज्ञासाओं का समाधान मौके पर किया गया है। शिविर स्थलों पर ग्रामीणों के साथ साथ बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

नोडल एवं लीड बैंक आफीसर श्री बघेल ने बताया कि अब तक जिले की 135 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाये जा चुके हैं। जिसमें प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 1843, प्रधान मंत्री जीवन सुरक्षा योजना में 2269, अटल पेंशन योजना में 787 में पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्त कर लिये गये है तथा प्रधानमंत्री जन-धन योजना में 256 खाते खोले जा चुके हैं।

कैम्प में पशुलापन केसीसी योजना एवं अन्य विभाग की शासकीय योजनाओं के लाभ एवं जानकारी भी हितग्राहियों को प्रदान की गई।

उक्त कैम्प के माध्यम से जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा समस्त लोगों से अनुरोध किया जाता है कि अपने ग्राम पंचायतों में हो रहे जन सुरक्षा कैम्प में उपस्थित होकर उक्त योजनाओं का लाभ उठायें विशेष कर पीएमजेजेवीवाय तथा पीएमएसवी वाय योजना जिसमे 20 रुपए तथा 436 रुपए वार्षिक प्रीमियम मे रु. 2 लाख का बीमा दुर्घटना तथा जीवन बीमा एवं अंग-भंग होने पर भी एक लाख रुपए की दावा राशि प्राप्त होती है।


ग्रामीण खबर एमपी विदिशा जिला ब्यूरो चीफ यशवंत सिंह रघुवंशी।

Post a Comment

Previous Post Next Post