अमेरिका में रक्तदान का संदेश और प्रेरणा देकर भारत लौटे उदय हजारी।

 अमेरिका में रक्तदान का संदेश और प्रेरणा देकर भारत लौटे उदय हजारी।

कैटर पिलर कंपनी के 1011 कर्मचारियों ने किया रक्तदान का वादा।

विदिशा,ग्रामीण खबर mp:

मध्यप्रदेश रक्त सहायता समिति के चेयरमैन उदय सिंह हज़ारी हाल ही में अपनी निजी यात्रा पर अमेरिका प्रवास पर थे। मानसरोवर यात्रा की तरह ही अमेरिका में भी उदय हजारी ने कई प्रमुख शहरों में रक्तदान जागरूकता का अभियान चलाया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिका के प्रमुख शहरों में स्वैच्छिक रक्तदान का संदेश दिया और अनेक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को प्रेरित किया।

उदय सिंह हज़ारी ने अमेरिका प्रवास के दौरान 3 जून को पियोरिया स्थित ओएसएफ मेडिकल सेंटर में आयोजित सेमिनार में भाग लिया। इस सेमिनार का उद्देश्य भारत और अमेरिका के युवाओं को विश्व स्वास्थ्य संगठन के

मानकों के अनुसार स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि अमेरिका में कई लोगों ने मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की भी प्रशंसा की, जहां से हज़ारी का संबंध है। उन्होंने कहा कि विदिशा जैसे छोटे शहर से निकलकर कोई व्यक्ति वैश्विक मंच पर मानवता का संदेश लेकर पहुंचे, यह पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर अमेरिका की मेडिकल प्राइवेसी नीतियों और सुरक्षा नियमों के कारण

उदय सिंह हजारी स्वयं रक्तदान नहीं कर सके, क्योंकि किसी विदेशी नागरिक को रक्तदान से पहले विशिष्ट जांच व स्वीकृति प्रक्रिया से गुजरना होता है। हालांकि उन्होंने इस मंच का भरपूर उपयोग करते हुए उपस्थित लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उनकी प्रेरक बातों से प्रभावित होकर कैटरपिलर कंपनी के 1011 अधिकारियों और कर्मचारियों

ने स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया जो एक सराहनीय पहल है।

समिति के प्रचार सचिव राहुल सिंह हज़ारी ने कहा कि श्री हजारी अब अमेरिका यात्रा पूर्ण कर भारत लौट आए हैं और समिति के कार्यों में पुनः सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे आने वाले समय में देशभर के युवाओं को रक्तदान के लिए लगातार प्रेरित करेंगे और इस जन अभियान को गांव-गांव तक ले जाएंगे।


ग्रामीण खबर एमपी विदिशा जिला ब्यूरो चीफ यशवंत सिंह रघुवंशी।

Post a Comment

Previous Post Next Post