रोटरी ग्रेटर विदिशा का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, राज अरोरा तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त।

 रोटरी ग्रेटर विदिशा का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, राज अरोरा तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त।

मुख्य अतिथि रोटे संस्कार कोठारी व विशेष अतिथि रोटे मुकेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन।

विदिशा,ग्रामीण खबर mp:

स्थानीय कृष्णा होटल में रोटरी ग्रेटर विदिशा के अधिष्ठापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम से पधारे DGE रोटे संस्कार कोठारी थे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सागर से आए DGN रोटे मुकेश साहू ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में रोटे सुजीत देवलिया और रोटे व्ही. पी. सिंह उपस्थित रहे।

समारोह में रोटे राज अरोरा को तीसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही रोटे डॉ. अनुज दुबे सहित उनकी पूरी टीम को मंच पर शपथ दिलाई गई। यह शपथ कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें रोटरी संगठन की सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दोहराया गया।

इस अवसर पर रोटरी के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इनमें रोटे सर्व रविन्द्र जैन, भास्कर राव कंपूवाले, चंद्रमोहन अग्रवाल, सुरेश मोतियानी, मनमोहन बंसल, रविन्द्र गुप्ता, हेमन्त सर्राफ, सहसचिव अभय बैनर्जी, कुशाग्र दीक्षित, देवांश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवा पुरूष विकास पचौरी और सेवा नेत्री केशर जहां का शाल और माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रोटे राज अरोरा ने स्वागत भाषण दिया, वहीं आभार प्रदर्शन रोटे सुरेश मोतियानी ने किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी रोटे चंद्रमोहन अग्रवाल ने कुशलता से निभाई।

समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके प्रति आभार प्रकट किया गया।


ग्रामीण खबर एमपी, विदिशा जिला सह ब्यूरो चीफ मायावती अहिरवार

Post a Comment

Previous Post Next Post