पंचायत से लेकर सड़क और संसद तक कांग्रेस का जनसंघर्ष होगा तेज, संगठन सृजन अभियान के तहत रीठी में जुटे वरिष्ठ नेताओं ने भरी हुंकार।
रीठी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता बैठक का आयोजन, पर्यवेक्षकों ने कहा—अब हर कार्यकर्ता को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा, संगठन को जमीनी स्तर से किया जाएगा मजबूत।
कटनी,ग्रामीण खबर mp:
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत रीठी मुख्यालय स्थित महावीर स्कूल परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ से आए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, रीवा नगर निगम के महापौर एवं प्रादेशिक पर्यवेक्षक अजय मिश्रा बाबा, पर्यवेक्षक रमाशंकर सिंह पटेल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं कटनी जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन का सशक्तीकरण तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सक्रियता से भागीदारी करे। अब समय है कि कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी संघर्ष को प्राथमिकता दें और अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करें।
प्रादेशिक पर्यवेक्षक एवं महापौर अजय मिश्रा बाबा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की वर्तमान स्थिति में आमजन, किसान, युवा, श्रमिक और महिलाओं के हक पर कुठाराघात हो रहा है। देश की लोकतांत्रिक और सामाजिक संरचना को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ अब सड़क से लेकर संसद तक संगठित आंदोलन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित में संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त पर्यवेक्षक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि संगठन निर्माण का कार्य केवल पदों की औपचारिक नियुक्ति नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है जिसमें जनता से जुड़ाव, आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी, और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस के कार्यक्रमों, आंदोलनों और अभियानों में पूरे जोश और प्रतिबद्धता के साथ भाग लें, ताकि जनता को यह विश्वास दिलाया जा सके कि कांग्रेस ही उनके अधिकारों की सच्ची लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है।
जिला कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने संगठन में अनुशासन, पारदर्शिता और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का आदर करते हुए कार्य को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अगर अनुशासित, समर्पित और संघर्षशील हो, तो संगठन कभी कमजोर नहीं हो सकता।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में कांग्रेस द्वारा चलाए जाने वाले सभी कार्यक्रमों का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाएगा, ताकि ग्रामीण अंचलों में पार्टी की पहुंच और मजबूती सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, बशर्ते हम सभी अपने स्तर पर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री संदीप बाजपेई, जिला सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र जैन, जिलाउपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र राय, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, संतोष यादव, मुकेश यादव, शब्बीर खान, सत्यम सिंह भदौरिया, मनोज नायक, बिहारी यादव, राम सुजान यादव, नीरज पांडे, समर लोधी, पंकज लोधी, संजीव नामदेव, संतोष पटेल, आजाद भगत सिंह, विमल सिंघई, राहुल राय, नीरज पटेल, नदीम मोहम्मद, राजेश जैन, गुलजार सिंह, जनपद सदस्य श्यामा बाई, शुभम पर्व, कौशल किशोर लोधी, यशवंत गौतम, सरपंच नरेंद्र सैनी, वीरेंद्र ताम्रकार, राहुल सिंह लकी सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल औपचारिक उपस्थिति नहीं था, बल्कि यह स्पष्ट संदेश देना था कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर जनता की आवाज बुलंद करने के लिए तैयार है। कार्यकर्ता अब केवल संगठन के भीतर सीमित न रहकर जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर भी उतरेंगे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सक्रिय, अनुशासित और प्रभावशाली बनाएंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।