लघु उद्योग भारती मध्य भारत अंचल की विदिशा में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में संगठन सशक्तिकरण, महिला और युवा उद्यमिता के प्रोत्साहन पर हुआ फोकस।

 लघु उद्योग भारती मध्य भारत अंचल की विदिशा में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में संगठन सशक्तिकरण, महिला और युवा उद्यमिता के प्रोत्साहन पर हुआ फोकस।

16 जिलों से आए 75 से अधिक उद्यमियों की उपस्थिति में संगठनात्मक कार्यों के विस्तार, नवीन दायित्वों की घोषणा एवं उद्यमिता विकास पर हुई सारगर्भित चर्चा।

विदिशा,ग्रामीण खबर mp:

लघु उद्योग भारती मध्य भारत अंचल की एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठक का आयोजन विदिशा जिले में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह बैठक संगठन की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा संगठन से जुड़े उद्यमियों के लिए नये आयाम तय करने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी ताराचंद गोयल, पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्त, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी, तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद मनोहर काले उपस्थित रहे। इनके अलावा मध्य भारत अंचल के 16 जिलों से आए 75 से अधिक सक्रिय उद्यमियों एवं पदाधिकारियों ने भागीदारी कर विचार-विमर्श में सक्रिय सहभागिता निभाई।

बैठक के विभिन्न सत्रों में संगठन कार्य के विस्तार को लेकर विशेष रूप से विचार रखे गए। महिला उद्यमिता को मुख्यधारा में लाने, ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लघु उद्यमियों को संगठन से जोड़ने तथा युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने हेतु ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन से जुड़ने से मिलने वाले लाभों जैसे—व्यवसायिक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, नेटवर्किंग, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं संरक्षण आदि विषयों को भी विस्तार से रखा।

द्वितीय सत्र में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत मध्य भारत अंचल के नये पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि यह पुनर्गठन अंचल, प्रदेश एवं अखिल भारतीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में किया गया है, जिसका उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त, समन्वयपूर्ण एवं क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप बनाना है।

       घोषित नवीन दायित्व इस प्रकार हैं:

1.अध्यक्ष – सोबरन सिंह तोमर (ग्वालियर)

2.महामंत्री – विनोद नायर (भोपाल)

3.उपाध्यक्ष – प्रकाश अग्रवाल (मुरैना)

4.उपाध्यक्ष – विवेक माहेश्वरी (पिपरिया)

5.उपाध्यक्ष – राजेश अग्रवाल (गुना)

6.संयुक्त सचिव – निर्मल सिंह चौहान (ग्वालियर)

7.संयुक्त सचिव – श्रीपद दुगांद्रे (भोपाल)

8.सचिव – देवेंद्र श्रीवास्तव (भोपाल), रंजन शर्मा (भोपाल)

 रश्मि गुर्जर (भोपाल) – अंचल महिला कार्य प्रभारी

 कविता जैन (ग्वालियर) – अंचल महिला कार्य सह प्रभारी

यह बैठक मध्य भारत अंचल की दृष्टि से न केवल संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुई, बल्कि इसमें उठाए गए विषयों ने क्षेत्रीय लघु उद्योगों को सशक्त करने, नई संभावनाओं को तलाशने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की ओर भी ठोस पहल का संकेत दिया।

बैठक के समापन अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों और उद्यमियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं और यह विश्वास जताया कि आने वाले समय में लघु उद्योग भारती का मध्य भारत अंचल संगठित, सशक्त और सेवा-समर्पित भावना से कार्य करेगा।


ग्रामीण खबर एमपी,विदिशा जिला ब्यूरो चीफ यशवंत सिंह रघुवंशी

Post a Comment

Previous Post Next Post