तैयारियों के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश,तीन दिवसीय मानोरा मेला का आयोजन 26 से।

 तैयारियों के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश,तीन दिवसीय मानोरा मेला का आयोजन 26 से।

विधायक ने एक लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

विदिशा,ग्रामीण खबर mp:

बासौदा विधायक हरिसिंह रघुवंशी और कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने मानोरा मेला के आयोजन पूर्व की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा आज मानोरा ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कर व्यवस्थाओं के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश विभिन्न विभागो के अधिकारियों को दिए है।

विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने समीक्षा बैठक के दौरान मानोरा मेला आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु किसी भी प्रकार से आर्थिक अभाव ना हो को ध्यानगत रखते हुए उन्होंने एक लाख रूपए की राशि आयोजन के कार्यो हेतु देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लाखो की संख्या में श्रद्धालुगण आते है अतः उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि क्षेत्र का नाम अव्यवस्थाओं के नाम से ना जाना जाए। 

विधायक श्री रघुवंशी ने कहा कि जो दिव्यांग, वृद्धजन दर्शन हेतु आते है उन्हें ज्यादा ना चलना पडे़ का विशेष ध्यान रखा जाए इसके लिए उन्होंने ई रिक्शा संचालन कार्य मेला परिसर में कराए जाने पर बल दिया है। इन ई रिक्शा में सिर्फ वृद्धजन व दिव्यांगजन ही बैठे ऐसी व्यवस्था क्रियान्वित की जाए। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गतवर्षो के आयोजन दौरान की गई व्यवस्थाओं में और सुधार लाकर आंगतुक श्रद्धालुगणो को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो का विशेष ध्यान रखकर कार्यो का संपादन समय सीमा में करना सुनिश्चित करें।  

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिन विभागों के द्वारा गत वर्ष व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन किया गया था उन्हें पुनः इस वर्ष जबावदेंही सौंपी जा रही है। उन्होंने पूर्व अनुभव को ध्यानगत रखते हुए और बेहतर व्यवस्थाएं समयावधि के पूर्व क्रियान्वित करने की अपेक्षा व्यक्त की। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चैबे ने मानोरा मेला अवधि 26 से 28 जून तक यातायात सहित अन्य व्यवस्थाएं किसी भी प्रकार से प्रभावित ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। 

                     अस्थायी दरवाजे

श्रद्वालुओं के लिए मानोरा मुख्य मंदिर में प्रवेश हेतु पृथक से दो अस्थायी दरवाजे बनाए जाने का सुझाव प्राप्त हुआ। जिस पर मंदिर समिति के सदस्यों ने भी सहमति व्यक्त की है ताकि पुरूष व महिला को दर्शन हेतु पृथक पृथक दरवाजे से प्रवेश दिलाया जा सकें।  

भगवान जगदीश स्वामी रथ के मार्ग के दोनों तरफ इस बार किसी भी प्रकार की दुकान ना लगाई जाए और मेला समिति के द्वारा रूटचार्ट के अनुसार दोनो तरफ के स्थलों को खाली रखने का सुझाव दिया गया है।  

                         सीसी कैमरे

मानोरा मेला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चहुंओर सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाएंगे। जिनका नियंत्रण पुलिस कंट्रोल रूम से होगा।

                 अफवाहो पर ध्यान ना दें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने मानोरा मेला आयोजन की तैयारियों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी किसी भी प्रकार से ना फैलाई जाए पर निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम में व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए है। 

उन्होंने मेला अवधि के दौरान खोया-पाया काउंटर भी बनाने की व्यवस्था क्रियान्वित करने तथा समिति के सदस्य जिन्हें वालिटियर का दायित्व सौंपा जाएगा उन्हें परिचय पत्र व ड्रेसकोड में रहे की व्यवस्था क्रियान्वित कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने सभी वालिटियर्स को पुलिस द्वारा प्रशिक्षित करने तथा सम्पूर्ण मेला अवधि तक मधुर व्यवहार से जाने जाए की सीख दी है। 

                       साफ-सफाई

मेला आयोजन के पूर्व और पश्चात् क्षेत्र में साफ-सफाई का दायित्व निभाने के लिए सफाई दल गठित किए जाएंगे। विदिशा एवं बासौदा नगरपालिका क्षेत्र के कर्मियों का भी सहयोग इसमें लिया जाएगा। 

                     पेयजल आपूर्ति

मानोरा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश के दौरान स्वच्छ पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके लिए 25 विभिन्न स्थलों पर पानी के टेंकर रखे जाएंगे। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा मानोरा ग्राम के सभी हेण्ड पंपो, नलजल योजनाओं को दुरूस्त कराने तथा क्षेत्र के पेयजल के अन्य स्त्रोतों में ब्लीचिंग एवं क्लोरीन डालने की कार्यवाही यथाशीघ्र उक्त कार्यो को संपादित कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के अधिकारियों को आवश्यक जबावदेंही सौंपी गई है।  

                       जल निकासी

मेला परिसर से दूषित जल निकासी के लिए नालियों को दुरूस्त किया जाएगा। वहीं मुख्य सड़कों पर वर्षारूपी जल संग्रहित ना हो इसके लिए नालियों की साफ सफाई पर विशेष बल दिया गया है। 

                       हॉकर जोन

मानोरा मेला में हॉकर जोन बनाये जाएंगे। जिसके अनुसार व्यवसाईयों के सर्किल बनाए जाएंगे। संबंधित व्यवसाय नियत सर्किल में ही व्यवसायी गतिविधियों का संचालन करेंगे। प्रमुख सर्किल मनहारी, फूल-माला, मिठाईयां एवं अन्य विक्रय सामग्री के सर्किल बनाए जाएंगे। 

                   सड़कों पर प्रतिबंध

मानोरा मेला परिसर की सड़कों पर विभिन्न प्रकार की सामग्री के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी व्यक्ति सड़कों पर लेकर सामानो की विक्रय नही करेगा। उक्त कार्यवाही पर नजर रखने के लिए भी दल गठित किए जाएंगे, जो प्रमुख सड़कों पर भ्रमण करते रहेंगे और यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर सामान बेचते हुए पाया गया तो उस पर कार्यवाही करेंगे। मेला परिसर की प्रमुख सड़कों से पांच फिट दूर हॉकर जोन बनाए जाएंगे।  

                       कंट्रोल रूम

मानोरा के स्कूल प्रागंण में पुलिस कंट्रोल बनाया जाएगा ताकि कानून व्यवस्था पर सतत नजर रखी जाए। कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। 

                        यातायात

मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो सकें इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी। कोई भी वाहन मुख्य सड़क से मेला परिसर की सड़कों पर प्रवेश नही कर सकेगा जिसमें दो पहिया वाहन भी शामिल हैै। भारी वाहनो के रूट को परिवर्तन किया जाएगा ताकि मानोरा मेला मार्ग पर एक भी भारी वाहन प्रवेश ना कर पाए। यातायात प्रभारी ने सागर की तरफ से आने वाले भारी वाहनो व भोपाल, विदिशा की तरफ से आने वाले भारी वाहनो हेतु परिवर्तित मार्ग की जानकारियां सांझा की है। 

                         पार्किंग

मानोरा मेला में आने वाले वाहनो के लिए पृथक-पृथक पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। ग्यारसपुर की ओर से आने वाले वाहन और विदिशा की ओर से आने वाले वाहनो के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर मुख्य सड़क के एक तरफ फोर व्हीकल एवं टेªक्टर ट्रालियां खड़ी की जाएगी और दूसरी और दो पहिया वाहनों को खड़ा किया जाएगा। 

                    सड़कों की मरम्मत

मानोरा ग्राम को जोड़ने वाली मुख्य एवं सहायक सड़कों के मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा चुका है वहीं नेशनल हाईवे मार्ग की सडको के किनारे पानी का भराव ना हो इसके लिए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। इस दौरान मानोरा के लिए बनाए गए बाइपास रोड़ की जानकारियां भी सांझा की गई है। 

                  बिजली की आपूर्ति

मानोरा मेला की अवधि में बिजली की आपूर्ति सतत बनी रहें इसके लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा कि नियत अवधि तक कटौत्री से मुक्त रखा जाए। वही आवश्यक जनरेटरों की आपूर्ति कराए जाने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। मानोरा मेला अवधि में बिजली आपूर्ति सतत बनी रहे इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के डीई अरविन्द वर्मा को दिए गए है। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि वर्षाकाल को ध्यानगत रखते हुए दुकानदारो को जा अस्थायी कनेक्शन दिए जाए उनमें कटे फटे वायर ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। कनेक्शन देने का कार्य समिति के ठेकेदारो के माध्यम से क्रियान्वित कराने पर सहमति व्यक्त की गई है ताकि  मेला परिसर में व्यवसाय संचालन करने वाले दुकानदारो से बिजली के अस्थायी कनेक्शन की राशि वसूलने में सुगमता  हो सके। 

                       खाद्य सामग्री

मेला अवधि में किसी भी प्रकार की दूषित खाद्य सामग्री का विक्रय ना हो के प्रबंध सुनिश्चित करते हुए औषधी एवं खाद्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों को सम्पूर्ण मेला अवधि के दौरान खाद्य सामग्रियो का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। 

                    चिकित्सा व्यवस्था

मेला अवधि में चिकित्सा व्यवस्थाएं चुस्त रहेगी इसके लिए बकायदा चिकित्सक दल एवं एम्बुलेंस मौजूद रहेंगे ताकि यदि किसी श्रद्धालुगणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है तो उन्हें अविलम्ब चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सकें और उन्हें निःशुल्क दवाई दी जाएगी के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिए गए। अस्थायी स्वास्थ्य केन्द्र चार बिस्तरा के प्रबंध सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया है। 

                       फायर बिग्रेड

मेला परिसर में फायर बिग्रेड भी तैनात की जाएगी इसके लिए विदिशा एवं बासौदा नगरपालिका के माध्यम से फायर बिग्रेड की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। 

                     वाहन व्यवस्था

भगवान जगदीश स्वामी मानोरा मेला मैं शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के परिवहन हेतु व्यवस्थाओं के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे का निर्णय आज बैठक में लिया गया है तदानुसार 30-40 वाहनो को जिला परिवहन विभाग के माध्यम से परमिट प्रदाय कराने की व्यवस्था क्रियान्वित की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को आने जाने में किराए में रियायत मिल सकें। 

              मवेशियों को बांध कर रखें

मेला अवधि के दौरान प्रायः देखने में आया है कि मवेशियों के कारण श्रद्धालुगणों को कई बार असुविधाओं का सामना करना पड़ता है ततसंबंध में क्षेत्र के पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने पशुओं को नियत स्थलो पर ही बांध कर रखें। 

समिति के द्वारा मेला आयोजन को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यता के अनुसार अन्य कार्यो के क्रियान्वयन हेतु अधिकृत किया गया है वहीं आवश्यकता के अनुसार सुरक्षाकर्मी तैनाती के लिए पुलिस से संयुक्त समन्वय स्थापित करने हेतु अधिकृत किया गया है। 

उक्त बैठक में ग्राम पंचायत की सरपंच उषा बाई सहरिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहें वहीं स्थानीय एसडीएम मनोज उपाध्याय के द्वारा मेला आयोजन के मद्देनजर किए जाने वाले प्रबंधो और आवश्यकता पर आधारित एजेण्डा बिन्दुओं का वाचन किया गया जिस पर सभी के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए है।


ग्रामीण खबर एमपी विदिशा जिला ब्यूरो चीफ यशवंत सिंह रघुवंशी।

Post a Comment

Previous Post Next Post