भारतीय जनता पार्टी मंडल बरही में "संकल्प से सिद्धि तक" कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल पर रखे गए विचार।

 भारतीय जनता पार्टी मंडल बरही में "संकल्प से सिद्धि तक" कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल पर रखे गए विचार।

मुख्य वक्ता सुनील उपाध्याय ने बताया सेवा, सुशासन और विकास का 11 वर्षीय सफर, मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता ने दिलाई राष्ट्र सेवा की शपथ।

बरही,ग्रामीण खबर mp:

भारतीय जनता पार्टी मंडल बरही के तत्वावधान में आज एक विशेष कार्यक्रम "संकल्प से सिद्धि तक" का आयोजन किया गया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की ऐतिहासिक, प्रेरणादायक और निर्णायक कार्यकाल की उपलब्धियों पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन और बरही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुरेश सोनी, जो कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा) हैं, ने संगठनात्मक ऊर्जा और कार्यकर्ताओं के उत्साह को एकजुट करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय उपस्थित रहे, जिन्होंने मोदी सरकार के 11 सालों के शासनकाल को विस्तार से समझाते हुए देश की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

सुनील उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नए भारत की नींव रखी है। बीते 11 वर्षों में भारत ने केवल आर्थिक और सामाजिक मोर्चे पर प्रगति नहीं की है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान एक निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित की है। उन्होंने कहा कि आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निर्णायक भूमिका में है और यह सब प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम का परिणाम है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे अनेकों योजनाओं ने भारत के करोड़ों नागरिकों को सशक्त बनाया है।

कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रभारी सुरेश सोनी ने भी अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आगामी चुनावी रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और राष्ट्रभक्ति ने कार्यकर्ताओं में नई चेतना का संचार किया है।

कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को "सेवा ही संगठन" की भावना से काम करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 11 वर्ष केवल समय नहीं बल्कि भारत के पुनर्निर्माण का युग है, और भाजपा का हर कार्यकर्ता उस युग का सशक्त भागीदार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, गली-गली जाकर मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार करें।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पियूष अग्रवाल, पार्षद सुरेश सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडा संतोष द्विवेदी, हीरालाल मह्टेल, मंडल उपाध्यक्ष रामकृष्ण पटेल, बहादुर श्रीवास्तव, महामंत्री पी.डी. ताम्रकार, मंडल मंत्री मनोज रावत, पप्पू खान, राजेन्द्र उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, आभा द्विवेदी, मिनाक्षी तिवारी, दीपक मिश्रा, दीपक प्रजापति, राहुल सोनी, नंदू गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, मुकेश द्विवेदी, नारायण केवट, अमित पटेल, डॉ. यादवेन्द्र तिवारी, अभय पाठक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में इस बात को दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सुशासन की नींव पर टिकी है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल बरही के महामंत्री पी.डी. ताम्रकार द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। समस्त कार्यक्रम अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता का संचार किया।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी, ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post