सेना के शौर्य को सलाम, जबलपुर में कांग्रेस का विशाल जय हिंद सम्मेलन।

 सेना के शौर्य को सलाम, जबलपुर में कांग्रेस का विशाल जय हिंद सम्मेलन।

कमलनाथ, दिग्विजय, पटवारी, सिंघार, चौधरी समेत कटनी से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल, वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि।

कटनी,ग्रामीण खबर mp:

भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को सम्मान देने हेतु जबलपुर में आयोजित "जय हिंद सभा" में कांग्रेस पार्टी ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रूप से कटनी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।

जय हिंद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान के विरुद्ध जिस वीरता और पराक्रम का परिचय दिया है, वह समूचे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज यहां न केवल सैनिकों के साहस को प्रणाम करने आई है, बल्कि शहीद हुए वीर जवानों के परिवारों को सम्मान देने भी एकत्र हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मैं भारतीय सेना के चरणों में नमन करता हूं। उन्होंने भारत की विदेश नीति को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता के चलते देश को जो अपमान सहना पड़ रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए सरकार को कठघरे में खड़ा करना आवश्यक है।

इस ऐतिहासिक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट, राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह लोचव सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अपने ओजस्वी भाषणों से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

कटनी जिले से आए कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक निशित पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष गुमान सिंह, प्रदेश सचिव नीरज सिंह बघेल, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, कार्यवाहक अध्यक्ष अजय कछवाहा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा, शुभम मिश्रा, मीनाक्षी बालवी, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष प्रेम बत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर बहरानी, विकास निगम से प्रदीप त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, रविंद्र सिंह, छोटू आनंद पटेल, अजय खटीक, रामचंद्र मूलवानी, विजय चंदवानी, मंजू निषाद, कल्पना पाठक, हेमा शर्मा, मुमताज बेगम, माया चौधरी, प्रमिला मरावी, अभय खरे, राजमणि तिवारी, अजय जैसवानी, अजय गोटिया, तेज प्रताप खितौली समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि वह हमेशा सेना और सैनिकों के सम्मान में सबसे आगे खड़ी रहेगी। जय हिंद सभा ने यह संदेश दिया कि पार्टी देश की सुरक्षा, अखंडता और गौरव को सर्वोच्च मानती है और सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगी।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी,ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post