कलेक्टर यादव के निर्देश पर जिले में आपदा प्रबंधन के लिए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण।

 कलेक्टर यादव के निर्देश पर जिले में आपदा प्रबंधन के लिए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण।

19 से 23 मई तक विभिन्न स्थानों पर 892 वॉलंटियर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण।

कटनी,ग्रामीण खबर mp:

राष्ट्रीय परिस्थितियों और वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए जिले में आपदा प्रबंधन को लेकर नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत सभी जरूरी तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी दिशा में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री यादव के इन निर्देशों का पालन करते हुए जनपद पंचायत कटनी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, यातायात थाना एनकेजे, जनपद पंचायत बड़वारा तथा तहसील एवं थाना स्लीमनाबाद के सहयोग से कुल 892 वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा जारी प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार, प्रशिक्षण 19 मई से 23 मई तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

सोमवार 19 मई को जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 215 वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मंगलवार 20 मई को तिलक कॉलेज में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 116 वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण मिलेगा।

बुधवार 21 मई को भी तिलक कॉलेज में ही सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 174 वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गुरुवार 22 मई को जनपद पंचायत बड़वारा के सभाकक्ष में दो बैचों में प्रशिक्षण होगा। पहला बैच सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दूसरा बैच दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक बैच में 125-125 वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण मिलेगा।

अंत में शुक्रवार 23 मई को नवीन तहसील परिसर स्लीमनाबाद में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 137 वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिले में इस प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य वॉलंटियर्स को आपदा प्रबंधन, बचाव कार्यों, प्राथमिक उपचार और समन्वय की बारीकियों से अवगत कराना है, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।


प्रधान संपादक: अज्जू सोनी, ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र: 9977110737

Post a Comment

Previous Post Next Post