कटनी से जबलपुर तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जय हिंद सभा में होंगे 2000 कार्यकर्ता शामिल।

 कटनी से जबलपुर तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जय हिंद सभा में होंगे 2000 कार्यकर्ता शामिल।

भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पटवारी बोले–मध्यप्रदेश में अधिकारी राज, जनता त्रस्त।

कटनी,ग्रामीण खबर mp:

माधव नगर कटनी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और अत्याचार की दोहरी मार झेल रही है। गांव-गांव में भ्रष्टाचार व्याप्त है, महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। यह सरकार जनता की नहीं, अधिकारियों की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता देश की सेना के सम्मान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह लोचन और पूर्व मंत्री एवं संगठन प्रभारी सुखदेव पांसे विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने की। आयोजन में कटनी जिले के सभी ब्लॉकों और नगरों से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ सम्मेलन स्थल तक पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी के जबलपुर मार्ग से आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव विवेक गोल्डन पांडे, पार्षद दल प्रभारी पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर बहरानी, शाहिद हुसैन, हरिशंकर शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे।

राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह लोचन ने अपने भाषण में स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी जो सक्रिय रूप से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने घोषणा की कि कांग्रेस जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर सशक्त संगठन खड़ा करेगी ताकि जमीनी स्तर पर जनसंपर्क और जनसमस्याओं को लेकर सशक्त लड़ाई लड़ी जा सके।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि 31 मई को जबलपुर में आयोजित जय हिंद सभा में कटनी जिले से 2000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है और उनके लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रदेश कांग्रेस महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी, सह प्रभारी प्रदेश सचिव रणविजय सिंह गिन्नी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक निशिथ पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुमान सिंह, राकेश जैन, प्रदेश सचिव नीरज सिंह बघेल, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, डॉ. के एल जैन, रामनरेश त्रिपाठी, बीएम तिवारी, पदमा शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, विकास निगम, रविंद्र सिंह, छोटू अंबिका द्विवेदी, कमल पांडे, अजय गर्ग, पार्षद मौसूफ अहमद, राहुल होटवानी, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह, बृजराज सिंह, नरेंद्र पौराणिक, महेंद्र जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष जहां आरा बेगम, रविंद्र बाजपेई, झम्मटमल थारवानी, राकेश द्विवेदी, पुरुषोत्तम गौतम, अदिता वर्मा, रुक्मणी पांडे, कल्पना पाठक, हेमा शर्मा, शैलेंद्र पौराणिक, रवि अवस्थी, मोनू राय, रामचंद्र मूलवानी, विजय चंदवानी, सादिक खान, घनश्याम लोधी, तुलाराम गोटिया, वंश स्वरूप चौरसिया, गणेश राव, सुरेंद्र दुबे, राजेंद्र सोनी, नीरज अग्रवाल, अजय वर्मा, सुधीर पटेल, मंजू निषाद, सौम्या राधेलिया, देवीदास तुलसियानी, जयरामदास गुरुनानी, अजय अहिंसा, शैलेंद्र शुक्ला, शहजाद खान आदि शामिल रहे।

इस सम्मेलन ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस अब मैदान में पूरी सक्रियता से उतर चुकी है और 2025 के आगामी चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी,ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post