मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा आज किसान सम्माननिधि की प्रथम किश्त की राशि का आज सिंगल क्लिक से अंतरण।

 मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा आज किसान सम्माननिधि की प्रथम किश्त की राशि का आज सिंगल क्लिक से अंतरण।

विदिशा:

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त राशि 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से  अंतरित करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने, सुनने के प्रबंध जिला मुख्यालय के साथ-साथ समस्त तहसीलो, जनपदो एवं ग्राम पंचायतो में सुनिश्चित किए गए है। 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना  की जानकारी 

मुख्यमंत्री द्वारा यह योजना 01 सितंबर 2020 को प्रारंभ की गई, जिसमें कृषकों को 2000 रुपये की 02 किश्तों के रूप में कुल  4 हजार रुपए प्रति कृषक परिवार प्रति वर्ष प्रदान किये जा रहे हैं। कृषि योग्य भूगि धारित करने वाले सभी परिवारों की आय में सहयोग करने के उद्देश्य से, कृषि को लाभका धंधा बनाए जाने की परिकल्पना को पूर्ण करने, कृषि हेतु उन्नत तकनीक का उपयोग करने एवं प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस योजना को प्रारंभ किया। इस योजना का लक्ष्य किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न निवेशकों की खरीद के लिए उचित फसल स्वास्थ्य और उचित पैदावार सुनिश्चित करने के लिए है. जोकि अनुमानित कृषि आय के अनुरुप है।

  मुख्यमंत्री श्री यादव द्वारा उक्त योजना में 02 किश्तों की जगह वित्तीय वर्ष 2023-2024 से 03 किश्तों के रूप में कुल 6000 रुपये प्रति कृषक परिवार प्रतिवर्ष स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत विदिशा जिले के लगभग 228663 कृषकों को 11 किश्तों के रूप में लगभग 503.06 करोड़ रुपये की सम्मान निधि प्रदाय की जा चुकी है।

 तीस  अप्रैल को विदिशा जिले के कुल 228663 कृषकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त (योजना की 12वीं किश्त) के रुप में लगभग 45.73 करोड रुपये की राशि सिंगल  क्लिक के माध्यम से प्रदाय की जा रही है। 

जिले के समस्त किसान भाईयों से अपील की गई है कि शासन निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के निरंतर लाभ प्राप्ति हेतु फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. बनवाना सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री बनवाये जाने हेतु संबंधित ग्राम के पटवारी द्वारा अथवा निकटतम सी.एस.सी. केन्द्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. बनवाया जा सकता है।

जिले में फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. बनवाये जाने हेतु कुल 240089 कृषक चिन्हित हैं, जिसमें से 198644 कृषकों की आई.डी. बनाई जा चुकी है तथा 41445 कृषकों की बनाई जाना शेष है। कार्य पूर्णता प्रतिशत 82.74 है। फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. बनाना अनिवार्य है अन्यथा आगामी माह से योजना का लाभ शेष हितग्राहियों को प्राप्त नही होगा।


ग्रामीण खबर एमपी विदिशा जिला सह ब्यूरो चीफ मायावती अहिरवार।

Post a Comment

Previous Post Next Post