भोपाल संभाग आयुक्त ने गांव-गांव भ्रमण कर योजनाओं व विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया।

 भोपाल संभाग आयुक्त ने गांव-गांव भ्रमण कर योजनाओं व विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया।

पीएम जनमन शिविर, स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य सुविधाओं के कार्यों का जायजा लिया।

विदिशा:-भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने आज गुरुवार को विदिशा जिले की शमशाबाद और नटेरन तहसील के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर विभागीय कार्यों के साथ-साथ योजनाओं व अभियानों का औचक निरीक्षण किया है।भोपाल संभाग आयुक्त श्री सिंह ने सर्वप्रथम शमशाबाद तहसील के ग्राम नहरयाई पहुंचकर समूह सिंचाई परियोजना (संजय सागर) के संबंध में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे और निर्माणाधीन कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने नटेरन तहसील के शासकीय हाईस्कूल पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेकर प्राचार्य व शिक्षकों से संवाद कर शैक्षणिक कार्यों के संबंध में पूछताछ की तथा स्कूली विद्यार्थियों से संवाद कर प्रश्न भी पूछे। साथ ही उन्होंने यहां संचालिक आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवलोकन कर नन्हे-मुन्हे बच्चों को प्रदाय सुविधाओं के बारे में जाना।भोपाल संभाग आयुक्त श्री सिंह ने डंगरवाड़ा ग्राम की गौशाला का भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया है उन्होंने गौशाला में गौवंश के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी संबंधित विभाग अधिकारियों से प्राप्त की हैं। मौके पर मौजूद पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गौशाला में पर्याप्त मात्रा में बिजली, पानी तथा पशुचारा के संबंध में पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया है।भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने आज शमशाबाद के ग्राम हड़ा पहुंचकर यहां स्थापित कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से 

कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा कृषकों को कृषि यंत्रों के संबंध में दी जा रही सुविधाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी की। इस दौरान उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भी सहभागिता निभाई है। भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने यहां आम का पौधा रोपित कर अधिक से अधिक पौधे लगाने व उन्हें संरक्षित करने का संदेश दिया है।

         पीएम जनमन कार्यों का जायजा

भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आज जनपद पंचायत नटेरन अंतर्गत आने वाले ग्राम डंगरवाड़ा और सांगुल पहुंचकर पीएम जनमन प्रधान मंत्री आदिवासी जनजातीय (महा अभियान) तहत क्रियान्वित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले ग्राम डांगरवाड़ा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही रम्मोबाई के नवीन आवास परिसर में पहुंचकर हितग्राही से संवाद कर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।संभाग आयुक्त श्री सिंह ने हितग्राही रम्मोबाई से लाडली बहना योजना तथा उज्ज्वला योजन तथा अन्य योजनाओं से लाभान्वित होने से संबंध में संवाद कर जानकारी प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत सांगुल में आयोजित पीएम जनमन शिविर का भी निरीक्षण किया है। उन्होंने पीएम जनमन शिविर में चल रहे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से प्रदाय की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविर का  सुव्यवस्थित रूप से संचालन हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने यहां आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्यों का अवलोकन किया तथा उपस्थित ग्रामीण जनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना।

         बालिका छात्रावास का जायजा

भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आज नटेरन के बालिका छात्रावास पिपलधार पहुंचकर छात्राओं को प्रदाय सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में निवासरत बालिकाओं के कक्षों में पहुंचकर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बालिकाओं को प्रदाय भोजन की गुणवत्ता का भी उनके द्वारा अवलोकन कर पूर्णता साफ-सफाई के साथ उच्च गुणवत्ता का भोजन छात्राओं को उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया है।इस दौरान भोपाल संभाग आयुक्त श्री सिंह ने रसोई कक्ष में पहुंचकर यहां तैयार भोजन की थाली लगवाकर भोजन की गुणवत्ता को जांचा भी है। 

      सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने आज शमशाबाद, नटेरन क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण के दौरान ग्राम पीपलखेड़ा में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदाय सुविधाओं का भ्रमण कर जायजा लिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने पहुंचे ग्रामीण जनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्सो से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नसों से संवाद कर उन्हें आने-जाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं होती के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की है।शमशाबाद और नटेरन तहसील के ग्रामों में भ्रमण के दौरान शमशाबाद एसडीएम अजय प्रताप सिंह पटेल, जनपद सीईओ के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post