सेवा संकल्प अभियान से हर पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं से जोड़ना होगा।

 सेवा संकल्प अभियान से हर पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं से जोड़ना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की विकास यात्रा और सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं ने बनाई कार्ययोजना।

सिलौंडी। सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सिलौंडी मंडल के दशरमन में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों और पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मंडल प्रभारी पूर्व जिलामंत्री पंडित विजय दुबे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उसे शासन की योजनाओं से जोड़ना है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर ऐसे पात्र हितग्राहियों की जानकारी जुटानी होगी, जो किसी कारणवश अभी तक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ऐसे लोगों को संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग किया जाएगा।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की विकास यात्रा का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन वर्षों में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है तथा केंद्र सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों और जीवन में आए बदलावों को भी समाज के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से सेवा का यह सिलसिला एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा, जनसंपर्क, जनकल्याण और जागरूकता से जुड़े 25 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनके सफल आयोजन की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करें और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद, महिला, युवा, किसान, बुजुर्ग तथा अन्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।

बैठक में सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर प्रशांत राय, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सीमा भरत शुक्ला एवं अरविंद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के जनसंपर्क और सेवा भावना से बढ़ती है। इसलिए अभियान के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को समझना होगा और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना होगा। लाभार्थियों से संवाद कर यह भी जाना जाएगा कि शासकीय योजनाओं से उनके जीवन में किस प्रकार का परिवर्तन आया है।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी अभियान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत शुक्ला, मिशा बंदी, संतु असाटी, अनिल पांडे, कार्यालय मंत्री विनोद राय, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष वंशकार, सूर्य प्रकाश मिश्रा, मुकेश पटेल, राजेश पटेल, राजेंद्र लोनी, छोटू ठाकुर, शिवकुमार दाहिया, निरूप मंजू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post