वैश्य महासम्मेलन के संभागीय सम्मेलन में सामाजिक एकता और संगठन मजबूती पर जोर।
दमोह में कटनी-दमोह संभाग के पदाधिकारियों एवं वैश्य समाज के सदस्यों ने लिया सहभागिता,संगठन विस्तार और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प।
दमोह। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के कटनी संभाग का संभागीय सम्मेलन रविवार 20 सितंबर को दमोह के मरुताल बाईपास, जबलपुर रोड स्थित विनयम होटल में आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन संरक्षक उमाशंकर गुप्ता के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में कटनी एवं दमोह जिले सहित विभिन्न तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों, युवा पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दमोह विधायक जयंत मलैया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योति जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दमोह श्याम शिवहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मलैया, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर कनकने, संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, असाटी समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र असाटी तथा संभागीय महामंत्री सुनील गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान वैश्य समाज की सामाजिक एकजुटता, संगठन की मजबूती, समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने तथा संगठन की गतिविधियों को तहसील एवं ग्रामीण स्तर तक विस्तार देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी समन्वय, सहयोग और संगठनात्मक एकता आवश्यक है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में कटनी जिले से जिला अध्यक्ष अरविन्द जैन, जिला महामंत्री ब्रजेश गट्टानी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, जिला प्रभारी मनीष त्रिशोलिया, महिला जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। ढीमरखेड़ा तहसील अध्यक्ष राजेश असाटी कटारिया, सुरेश असाटी आजीवन सदस्य, संतोष असाटी, दमोह से विनय असाटी, स्लिमनाबाद तहसील अध्यक्ष राजा गुप्ता, विजय अग्रवाल, अमित लहरिया सहित संगठन से जुड़े सदस्य एवं पदाधिकारी सम्मेलन में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में विभिन्न तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों एवं आजीवन सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में युवा पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति भी रही। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में निरंतर कार्य करने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सामाजिक स्तर पर सहयोगात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वैश्य समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती को प्राथमिकता बताते हुए सामाजिक हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच आपसी संवाद और परिचय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
दमोह में आयोजित इस संभागीय सम्मेलन में कटनी-दमोह क्षेत्र से बड़ी संख्या में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। सम्मेलन ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एक मंच पर आकर सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान किया।


