अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचा विकास का लाभ,प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित।

 अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचा विकास का लाभ,प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित।

पहाड़ी निवार पंचायत में आयोजित शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां,ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

कटनी,ग्रामीण खबर एमपी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पहाड़ी निवार पंचायत में जनकल्याण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं ने गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा तथा वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जनकल्याण शिविर शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही है, साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी सरल और सुगम बन रही है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समयबद्ध रूप से पहुंचना चाहिए तथा जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं के संबंध में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। शिविर में उपस्थित लोगों ने भी शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराया।

जनकल्याण शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय वीरभद्र माली, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने जनकल्याण शिविर की सराहना करते हुए इसे आमजन के हित में उपयोगी पहल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post