बरही कृषि महोत्सव और आभार रैली की ऐतिहासिक सफलता पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने जनता का जताया आभार।
अपार जनसमर्थन से भव्य बना आयोजन,मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ के विकास को बताया नई गति देने वाला कदम।
बरही,ग्रामीण खबर MP।
बरही में 14 मार्च को आयोजित कृषि महोत्सव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आभार रैली की ऐतिहासिक सफलता पर विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति, उत्साह और सहयोग के कारण यह कार्यक्रम अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बन सका।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि बरही में आयोजित कृषि महोत्सव और आभार रैली में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव से आए नागरिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इस आयोजन को जनसमर्थन का विशाल स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, वह विजयराघवगढ़ क्षेत्र के विकास के प्रति जनता की सकारात्मक सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह क्षेत्र की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि बरही में आयोजित कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जिले को 243 करोड़ रूपये की लागत से 97 विकास कार्यों की सौगात दी और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इनमें कई पुलों का निर्माण महाविद्यालय,सांदीपनी विद्यालय सहित अनेक विकास कार्य शामिल रहे।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही आज प्रदेश में किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि बरही में आयोजित कृषि महोत्सव के दौरान बरही सूक्ष्म उद्धहन सिंचाई परियोजना को लेकर किसानों मैं विशेष उत्साह देखा गया। लगभग 566.92 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 27 गावों के लगभग 11 हजार किसानों को लाभ मिलेगा और करीब 20 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी इस महत्वकांक्षी परियोजना के लिए किसानों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि आभार रैली के दौरान जिस तरह से लोगों का जनसैलाब उमड़ा, उसने यह साबित कर दिया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता का यह समर्थन और विश्वास उन्हें क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए प्रेरित करता है।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ सके।
उन्होंने कहा कि बरही में आयोजित कृषि महोत्सव और आभार रैली की सफलता यह दर्शाती है कि क्षेत्र की जनता विकास की इस यात्रा में सक्रिय रूप से भागीदार बनना चाहती है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से ही किसी भी क्षेत्र का विकास संभव होता है और विजयराघवगढ़ की जनता इस दिशा में हमेशा आगे रही है।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सभी नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग के कारण ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
उन्होंने कहा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास के बल पर वे क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के यशस्वी नेतृत्व में प्रदेश और विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में भी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे यहां के लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
अंत में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने एक बार फिर विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और समर्थन के कारण ही बरही में आयोजित कृषि महोत्सव और आभार रैली ऐतिहासिक रूप से सफल हो सकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की दिशा में यह जनसहभागिता आगे भी इसी प्रकार बनी रहेगी और विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
