केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव,गरीब,महिला,किसान और युवाओं का सर्वांगीण विकास-संजय पाठक।

 केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव,गरीब,महिला,किसान और युवाओं का सर्वांगीण विकास-संजय पाठक।

विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक बोले-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास,रोजगार और सामाजिक न्याय को मिला नया विस्तार।

कटनी,ग्रामीण खबर MP।

केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने इसे देश के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के साथ-साथ गरीब, महिला, किसान और युवाशक्ति को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक दूरदर्शी और समावेशी बजट है। बजट में ‘सबका साथ–सबका विकास’ की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है, जो भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

विधायक संजय पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ रोजगार सृजन के नए अवसर पैदा करेगा। बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर देकर सड़क, रेल, आवास, ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है, जिससे उद्योग, व्यापार और निवेश को गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।

विधायक संजय पाठक ने कहा कि ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। ग्रामीण सड़कों, जल जीवन मिशन, आवास योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से गांवों में जीवन स्तर बेहतर होगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शहरों की ओर पलायन पर भी रोक लगेगी।

किसानों के हित में बजट को महत्वपूर्ण बताते हुए विधायक संजय पाठक ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए किए गए प्रावधान खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। सिंचाई परियोजनाओं, कृषि अवसंरचना, भंडारण सुविधाओं, फूड प्रोसेसिंग और किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया गया है। इसके साथ ही कृषि आधारित उद्योगों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर विधायक संजय पाठक ने कहा कि बजट में महिला स्वावलंबन को प्राथमिकता दी गई है। स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता, कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। इससे महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि सामाजिक और आर्थिक निर्णयों में भी उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

युवाओं के संदर्भ में विधायक संजय पाठक ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान देश की युवाशक्ति को भविष्य के लिए तैयार करेंगे। तकनीकी शिक्षा, डिजिटल इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नए उद्योगों पर जोर देकर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

श्री पाठक ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत देने वाले प्रावधान इस बजट की संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ता खर्च यह साबित करता है कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक संजय पाठक ने कहा कि कुल मिलाकर केंद्रीय बजट 2026-27 एक संतुलित, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट है, जो आर्थिक मजबूती के साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने और विकसित भारत की नींव को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी। संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post