पितरों का तर्पण करके हम,करें उन्हें प्रणाम।
कटनी,ग्रामीण खबर MP:
पितरों का तर्पण करके हम,करें उन्हें प्रणाम।
पुण्य मिलेगा श्राद्ध करो सब, करना सिद्ध काम।।
जीवन दाता मातु-पिता हैं, तुम्हीं हो आधार।
पकड़ उंगली चलना सीखा, यही है संसार।।
खुशियाॅं तुमसे ही है मेरी, करता हूॅं प्रणाम।
पुण्य मिलेगा श्राद्ध करो सब, करना सिद्ध काम।।
पिता हमारे मन में रहते, तुम्हीं पालनहार।
बिना तुम्हारे जीवन मेरा, होगा कहाँ पार।।
पितृगण सब सपने में आते,चले प्रभु के धाम।
पुण्य मिलेगा श्राद्ध करो सब, करना सिद्ध काम।।
धर्म सनातन पितर मिलाते, पूजन करें साथ।
श्राद्ध मनाते घर में मानव, होती शांति नाथ।।
रीत पुरानी चलती आई, वर्षों सदा नाम।
पुण्य मिलेगा श्राद्ध करो सब, करना सिद्ध काम।।
पितर सभी धरती में आते, दे रहे आशीष।
पन्द्रह दिन की अवधि होती, कृपा हो जगदीश।।
पूर्वज तरते मोक्ष लोक में, पाते देव धाम ।
पुण्य मिलेगा श्राद्ध करो सब, करना सिद्ध काम।।
शैलेन्द्र पयासी,साहित्यकार
विजयराघवगढ़,कटनी, एमपी
ग्रामीण खबर Mp-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी।
संपर्क:9977110734