सायना इंटरनेशनल कॉलेज में विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ भव्य आयोजन,छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की संस्कृति और विविधता की झलक।

 सायना इंटरनेशनल कॉलेज में विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ भव्य आयोजन,छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की संस्कृति और विविधता की झलक।

प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने बताया पर्यटन का सांस्कृतिक व आर्थिक महत्व, प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने बढ़ाया आयोजन का आकर्षण।

कटनी,ग्रामीण खबर MP।

सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी में विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यटन और सतत पर्यटन विषय पर आधारित रंगोली, क्विज, पोस्टर, निबंध और मेहंदी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यटन के महत्व को समझाना और इसके सांस्कृतिक व आर्थिक योगदान पर जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि भारत सहित कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है और वर्ष 2025 की थीम “पर्यटन और सतत परिवर्तन” स्थानीय विकास और रोजगार सृजन पर विशेष बल देती है। पर्यटन न केवल लोगों को नई जगहों और संस्कृतियों से जोड़ता है, बल्कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

इसके उपरांत बीबीए होटल मैनेजमेंट की छात्राओं ने भारत की विविधता और संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, छात्र रघु और अंशित दुबे ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विशेषताओं का वर्णन किया। बीबीए होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने भारत के अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा, खानपान, रहन-सहन और भाषा का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. सी. ए. लियोनी, प्रो. आर. अबिरामी, शरद यादव, अरुण उरमलिया, हीरालाल केवट, साक्षी कटारिया, मेघना ओटवानी, दोलन रॉय, संगीता मिश्रा, रुचिता लूनावत, सत्यवीर सिंह, नेहा सिंह, श्वेता चांदवानी, अशोक मिश्रा और प्रशांत सोनी सहित सभी छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अंत में प्रो. आर. अबिरामी ने साज-सज्जा टीम, मंच संचालन समिति और प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी करने वाले सभी विद्यार्थियों के साथ आयोजन को सफल बनाने वाले सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post