लायंस क्लब विदिशा का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास से संपन्न।
नव निर्वाचित अध्यक्ष शाश्वत शर्मा और पदाधिकारियों ने ली सेवा व समर्पण की शपथ, सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हुआ आयोजन।
विदिशा,ग्रामीण खबर mp:
11 जुलाई को लायंस क्लब विदिशा का शपथ ग्रहण समारोह सांची रोड स्थित रिवरसाइड इन होटल में हर्षोल्लास व गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा सहित क्लब के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन पी एम जे एफ लायन मनीष शाह तथा शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में गेट वाइस एरिया लीडर पी एम सी सी पी एम जे एफ लायन कुलभूषण मित्तल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ लायन महेश मालवीय, इमीजिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सेक्रेटरी एम जे एफ लायन उर्वशी शाह, रीजन चेयरपर्सन लायन मुदित बंसल एवं जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. रवि साहू भी शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सांची स्थिति सम्बोधी होटल में अतिथियों के स्वागत से हुई। तत्पश्चात सभी अतिथि एवं पदाधिकारी श्री हरि वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने भोजन वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया।
शपथग्रहण समारोह में ढोल-ढमाके और पुष्प वर्षा के बीच जब मंच पर मुख्य अतिथि पहुंचे, तब दीप प्रज्ज्वलन की रस्म अतिथियों के कर कमलों से संपन्न हुई। सभी अतिथियों को परंपरागत रूप से पगड़ी, दुपट्टा एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में लायन देशराज पचौरी को सचिव एवं लायन रामू राम जाट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं जोन चेयरपर्सन डॉ. रवि साहू ने इस समारोह की संकल्पना और संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने औपचारिक रूप से लायन शाश्वत शर्मा को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। शपथग्रहण अधिकारी लायन कुलभूषण मित्तल ने नव नियुक्त अध्यक्ष को हाथ में कलश थमा कर, पुष्प वर्षा और तालियों की गूंज के बीच मंच पर आमंत्रित किया। अध्यक्ष सहित सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सभी संचालक मंडल के सदस्यों को सेवा की शपथ दिलाई गई।
श्री मित्तल ने अध्यक्ष को अष्टधातु की भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन एम जे एफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, एम जे एफ लायन ईजी अजय साहू एवं लायन रुपल पचौरी ने किया। लायन वेदप्रकाश शर्मा, लायन मीनल राणा, लायन योगेन्द्र राणा,लायन अमित सनस, लायन के.सी. प्रजापति एवं लायन सचिन सोनी को भी शपथ दिलाई गई।
लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए नव पदाधिकारियों को लेपल पिन पहनाकर सम्मानित किया।
नव अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में मंच पर उपस्थित अतिथियों एवं सदन में उपस्थित सभी व्यक्तियों का भावपूर्ण स्वागत करते हुए आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में श्री हरि वृद्धाश्रम के संचालक एवं पूर्व सचिव लायन वेदप्रकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। लायन राहुल अग्रवाल, जो होटल रिवरसाइड इन के संचालक भी हैं, को अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने बेहतर व्यवस्थाओं हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस गरिमामयी अवसर पर 12 नए लायन साथियों को भी शपथ दिलाई गई, जिनमें प्रमुख रूप से बबीता सिंह चौहान,उषा श्रीवास्तव, लायन जय जय चावला, लायन सचिन महेश्वरी, लायन निरंजन सिंह सेठी, लायन अमोल शर्मा, लायन डॉ. राहुल भट्ट सहित अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में विदिशा के विभिन्न क्लबों के वरिष्ठ सदस्य, कार्यकारिणी के सदस्य एवं ईष्ट मित्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को स्मरणीय बना दिया।
ग्रामीण खबर एमपी, विदिशा से जिला सह ब्यूरो चीफ मायावती अहिरवार की रिपोर्ट।
