सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न।
मुड़गुड़ी व सलैया की 35 स्व-सहायता समूह की महिलाएं हुईं प्रशिक्षित, स्वरोजगार की ओर मजबूत कदम।
उमरिया,ग्रामीण खबर mp:
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जिला उमरिया द्वारा मध्यप्रदेश शासन के ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जिले के मानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मुड़गुड़ी में 12 दिवसीय "सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन" प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण ग्राम मुड़गुड़ी एवं सलैया पंचायत की 35 स्वसहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्था के संचालक तरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत ओम प्रकाश चतुर्वेदी, परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रूटसे-टी भारत सरकार ब्रांच भोपाल के निर्देशन में लिखित, मौखिक एवं प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा में बतौर परीक्षक रामसुख दुबे (कटनी) एवं बैंक से संबंधित विषयों के लिए पवन कुमार पांडे (अनूपपुर) उपस्थित रहे। इस परीक्षा के दौरान महिलाओं से नर्सरी प्रबंधन,बीजों की किस्में,कृषि कार्यमाला,फसल रोग एवं कीट नियंत्रण,पोषक तत्वों की जानकारी,मिट्टी परीक्षण,जैविक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग, प्लास्टिक मल्चिंग,सिंचाई प्रबंधन,ड्रिप सिंचाई,पाली हाउस, पोषण वाटिका,बैंकिंग ज्ञान और उद्यमशीलता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन मूल्यांकन किया गया।
प्रशिक्षण में सहभागिता कर रहीं महिलाओं को कृषि आधारित स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ने हेतु समुचित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन जनक नंदिनी द्विवेदी ने किया। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संस्था के कर्मचारी आरबी जयसवाल, आशीष पटेल,जगत राठौर,सोमकुमार, एवं पंचायत सचिव रामकेश राय का विशेष सहयोग रहा।
यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी,ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र:9977110734
