उमरिया पान में भाजपा का “संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक जानकारी से जनता हुई जागरूक।
प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के सुशासन, सेवा और संकल्प को समर्पित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत 2047 का संकल्प
उमरिया पान,ग्रामीण खबर mp:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान देशभर में आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में उमरिया पान मंडल में भी यह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक जनता के समक्ष रखा।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम उमरिया पान के बाजार स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने की तथा मुख्य मार्गदर्शन कटनी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी और मंडल प्रभारी एवं जिलाउपाध्यक्ष सुरेश राय ने प्रदान किया। इस आयोजन में संगठनात्मक समर्पण, विचारशील संवाद और भविष्य की दिशा को लेकर स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के गौरवशाली इतिहास, संगठन के विस्तार और संघर्षों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की एक सशक्त विचारधारा है, जो अंत्योदय के सिद्धांत को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याण पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, किसान सम्मान निधि और वन नेशन वन राशन कार्ड जैसे अनेक जनोपयोगी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और भारत आज वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में है।
सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि आत्मविश्लेषण और जनसंपर्क का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुँचाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें केक काटकर शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जिलाउपाध्यक्ष सुरेश राय, जिला मंत्री विजय दुबे, पिछड़ा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष संदीप सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित गौतम, जिला सह कार्यालय मंत्री यज्ञदत्त मिश्रा, नितिन बिलैया मंडल महामंत्री, सोनू पार्षद कटनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशांक चौरसिया, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम, अंकित झारिया, मंडल उपाध्यक्ष राजू गर्ग, प्रमोद असाटी, मंडल मंत्री राकेश दहिया, वेद प्रकाश हल्दकार, अखिल चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश यादव, डॉ. यतीन्द्र (मुन्नू) गौतम, जगन्नाथ मांझी, राकेश (सल्लू) चौरसिया, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्योहार, आईटी सेल प्रभारी अखिलेश नामदेव, पूर्व मंडल महामंत्री जयपाल सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल संयोजक डॉ. अमित शुक्ला, कार्यालय मन्त्री दिनेश असाटी,अविनाश गर्ग, दिलीप वीरू तिवारी, बैंभव चौरसिया, बूथ अध्यक्ष अनिल नामदेव, रिंकू मिश्रा, लखन पटेल, महेश नामदेव, बद्री दुबे, महेंद्र चौहान, अविनाश ज्योतिषी,लक्ष्मी पटेल, विनोद यादव, सरपंच प्रहलाद सोनी, चेतराम पटेल, अशोक दहिया, सुशील कोरी, जनपद सदस्य नारायण जी, देवीदीन पटेल, संयोजक मनीष गुप्ता, कैलाश साहू, जगमोहन चौरसिया, अशोक पटेल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “विकसित भारत 2047” अभियान रहा, जिसके अंतर्गत सभी उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। यह शपथ समारोह न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत था, बल्कि यह भविष्य की एक सशक्त कार्यदिशा की ओर इंगित भी करता है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री अंकित झारिया ने किया। अंत में मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा अपील की कि सभी कार्यकर्ता संगठनात्मक एकता के साथ समाज व राष्ट्र सेवा में जुटे रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की योजनाओं के लाभ और दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाएँगे।
संपूर्ण कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, संगठनात्मक अनुशासन, और राष्ट्रहित की भावना की स्पष्ट झलक देखने को मिली। यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक सभा रहा, बल्कि जनजागरण और संवाद का जीवंत उदाहरण बन गया।